सोनीपत में पेड़ से लटका पर मिला युवक का शव:हाथ पर बना त्रिशूल और शिव का टैटू, जेब में नहीं मिला कोई दस्तावेज

Actionpunjab
3 Min Read




सोनीपत के रेलवे लाइन क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शाम के समय राहगीरों की नजर जब पेड़ से लटक रहे युवक पर पड़ी तो तुरंत इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस को मामले से अवगत कराया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसके हाथ पर बना त्रिशूल और भगवान शिव का टैटू पहचान का महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस
जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि स्टेशन मास्टर की ओर से सूचना मिली थी कि रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने उतारा शव, नहीं मिला सुसाइड नोट
फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में शव को सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा गया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। हाथ पर त्रिशूल-शिव टैटू पहचान का बड़ा सुराग
मृतक के हाथ पर त्रिशूल और भगवान शिव का टैटू बना हुआ है। पुलिस का मानना है कि यह टैटू पहचान स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। फिलहाल मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा
शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है। जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होते ही शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अभी तक किसी भी व्यक्ति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पहचान नहीं की है। जीआरपी की अपील: लापता परिजन हों तो करें संपर्क
जीआरपी थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी का परिजन लापता है या हाथ पर त्रिशूल-शिव टैटू वाला कोई व्यक्ति गुमशुदा है, तो तुरंत सोनीपत जीआरपी थाना में संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया जा सके।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *