![]()
भीलवाड़ा शहर के बापूनगर क्षेत्र में सूने मकान में चोर घुस गए और 3 घंटे तक पूरे घर को खंगालते हुए करीब 50 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के गहने और कैश चुरा ले गए। परिवार चार दिन से दिल्ली गया हुआ था। चोरी का पता चलने पर पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। चारों दिन से दिल्ली गया था परिवार मामला प्रताप नगर थाने के बापू नगर का है,थाना प्रभारी राजपाल ने बताया की बापूनगर में नहर के पास रहने वाले नवरतन के बेटी हुई थी।नवरतन सोनी दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब के कारण दिल्ली रहते हैं। उनके बेटी होने के कारण पिता गोपाल सोनी और भाई सहित पूरा परिवार चार दिन पहले दिल्ली गया हुआ था। पीछे सूना मकान देख सोमवार रात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। लाखो के गहने ओर कैश उड़ाया इसके बाद चोर रोशनदान का सरिया मोड़कर गेस्ट रूम और अन्य कमरों में घुस गए। वहां आलमारियों, तिजोरी आदि के ताले तोड़कर सामान खंगाला। चोर यहां से कीमती सामान चुराकर ले गए। घर में चोरी का पता चलने पर गोपाल सोनी का परिवार दिल्ली से मंगलवार देर रात भीलवाड़ा पहुंचा ओर घर की सार संभाल की।प्रारंभिक तौर पर करीब 30 तोला सोना, एक किलो से ज्यादा चांदी के गहने, सिक्के और बर्तन के अलावा 3 लाख रुपए कैश चोरी होना बताया गया है, कैश में 40 हजार रुपए की फ्रेश नोटों की गड्डियां भी थीं। मोबाइल पर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में नजर आए चोर, पड़ोसियों को बताया
गोपाल सोनी के मोबाइल फोन में सीसीटीवी कैमरे का एप इंस्टॉल है। सोमवार रात मोबाइल पर कैमरे चेक करते समय सीसीटीवी फुटेज में घर में संदिग्ध व्यक्ति घूमते नजर आए। इस पर सोनी ने पड़ोस में रहने वालों को बताया। पड़ोसी घर के बाहर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। चोरों के मकान के अंदर ही होने की आशंका पर पड़ोसियों ने बाहर से कुंदा लगाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस चोरों की तलाश में जुटी प्रतापनगर थाने से एएसआई विजयसिंह यादव मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और मकान के अंदर का जायजा लिया। इधर, पुलिस के पहुंचने तक पड़ोसी मकान के बाहर निगरानी रखते रहे। हालांकि चोर करीब साढ़े 5 बजे ही मकान से रवाना हो गए थे। एफएसएल की टीम भी पहुंची और मौके से सबूत जुटाए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी में कैद हुआ चोरों का आना-जाना आसपास के मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सोमवार रात करीब 2.24 बजे बाइक सवार तीन युवक सोनी के घर की तरफ जाते नजर आए। तीनों के चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ था। करीब 3 घंटे बाद 5.39 बजे एक युवक पीठ पर एक बैग लटकाने के साथ ही हाथ में थैला लिए हुए जाता नजर आया। बताया गया कि चोर बच्चों के स्कूल बैग को खाली कर उसमें गहने- कैश भरकर ले गए। मकान मालिक ने ये सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए हैं।
सूने मकान से 50 लाख के गहने ओर कैश चोरी:मकान मालिक परिवार सहित दिल्ली गया था, चोरों ने सूना मकान देख दिया वारदात को अंजाम-सीसीटीवी में नजर आए चोर
Leave a comment