फाजिल्का के पूर्व विधायक बोले- ED का डर नहीं:दविंदर घुबाया बोले- जनता ने पिता को तीन बार सांसद बनाया, पार्टी वर्करों की मीटिंग ली

Actionpunjab
2 Min Read




फाजिल्का से पूर्व विधायक दविंदर घुबाया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि घुबाया परिवार को ED का कोई डर नहीं है, क्योंकि उनके परिवार ने इलाके के लोगों की सेवा की है। यही वजह है लोगों ने उनके पिता को दो बार विधायक और तीन बार सांसद बनाया है। यहां तक कि उन्हें भी फाजिल्का से विधायक बनाया है। इसलिए उन्हें ED का कोई डर नहीं है । फाजिल्का से पूर्व विधायक दविंदर सिंह घुबाया, बुधवार को फाजिल्का की अनाज मंडी में पहुंचे। जहां उन्होंने 28 फरवरी को बरनाला में होने वाली कांग्रेस की मनरेगा बचाओ रैली के संबंध में वर्करों के साथ मीटिंग की। दविंदर सिंह घुबाया ने कहा कि 28 फरवरी को बरनाला में होने जा रही पंजाब स्तरीय रैली में स्टेट की लीडरशिप पहुंच रही है। जिसे राहुल गांधी पहुंच संबोधन करेंगे। बोले- सरकार के पास देने को पैसा नहीं उन्होंने कहा कि मनरेगा बचाओ रैली में इलाके से बड़ी संख्या में वर्कर पहुंचेंगे। आरोप लगाए कि नए कानून के तहत मनरेगा को खत्म करने का प्रयास किया गया है। सरकार के पास पहले ही देने को पैसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी, बीजेपी की बी टीम के रूप में काम कर रही है। दविंदर घुबाया ने कहा कि कांग्रेस में सभी पार्टियों को एकजुट होकर इसके खिलाफ हल्ला बोलने का आह्वान किया था, लेकिन लीडर ED और सीबीआई से डरते हैं। इसलिए वह विरोध नहीं करते। उन्होंने कहा कि घुबाया परिवार को ED का कोई डर नहीं है। क्योंकि उनके परिवार ने इलाके के लोगों की सेवा की है। यही वजह है लोगों ने उनके पिता को जलालाबाद विधानसभा हलके से दो बार विधायक और फिरोजपुर लोकसभा हलके से तीन बार सांसद बनाया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *