पाली में परिवहन विभाग का फिटनेस सेंटर बंद:बोले– ट्रक, पिकअप, ट्रेलर की फिटनेस जांच बंद होने से हो रही परेशानी

Actionpunjab
2 Min Read




श्री पाली गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन दिया। परिवहन विभाग में बंद पड़े फिटनेस सेंटर को वापस शुरू करने की मांग की है। अध्यक्ष महेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि फिटनेस सेंटर बंद होने से व्यावसायिक वाहनों ट्रक, पिकअप, ट्रेलर की फिटनेस जांच का कार्य पूरी तरह से ठप है। दुर्घटना की स्थिति में बीमा कंपनियां क्लेम देने से भी मना कर देती हैं। जिससे वाहन स्वामी पर दोहरी मार पड़ रही है। फिटनेस की वैकल्पिक व्यवस्था करने व या फिर सेंटर शुरू की मांग की। वहीं फिटनेस संबंधी चालान काटने का भी विरोध जताया। इस दौरान जुगल किशोर दाधीच, भूराराम, प्रकाश बोहरा, जितेंद्र भंडारी, अशोक त्रिवेदी, राजेश जैन, महेंद्रसिंह राजपुरोहित, कैलाश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बाहरी आदमी ऑफिस में बैठ करते है काम परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिवसेना शिंदे के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी व जिला प्रवक्ता राजू देवासी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि बाहरी व्यक्ति सरकारी कार्मिक के तौर पर काम कर रहे हैं। लोक परिवहन की बसों को निर्धारित मार्ग से संचालित करने, फिटनेस सेन्टर जल्द से जल्द प्रारंभ करने की मांग की गई। इस दौरान उदय शेट्टी, जिला मंत्री मगराज पादरली, मुकेश काका, जितेन्द्र राव, दिनेश देवडा, भुराराम परिहार, शेखर परिहार व जितेन्द्र वैष्णव कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *