हरियाणा में त्रिपुरा की छात्रा से क्रूरता पर सरकार अलर्ट:CM सैनी की माणिक साहा से बातचीत; लिव-इन पार्टनर ने की निर्भया जैसी दरिंदगी

Actionpunjab
5 Min Read




हरियाणा के गुरुग्राम जिले में त्रिपुरा की 19 वर्षीय BSc की छात्रा के साथ उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा की गई क्रूरता को लेकर अब हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। दरअसल, मामले को लेकर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बात की है। जिसके बाद सीएम सैनी की ओर से पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर गहनता से मामले की जांच ही हिदायत दी है। वहीं त्रिपुरा सीएम की ओर से कहा गया है कि सीएम सैनी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे मामले की जांच करेंगे और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए सभी कदम सुनिश्चित करेंगे। साहा ने पीड़िता की मां से भी बात की और उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने दिल्ली स्थित त्रिपुरा भवन के मुख्य निवासी आयुक्त को परिवार के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा उपचार की सुविधा प्रदान करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय से भी समन्वय किया। यहां जानिए क्या है पूरा मामला… शादी का झांसा देकर संबंध बनाएं गुरुग्राम पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह त्रिपुरा की रहने वाली है। 18 अगस्त 2025 को उसने गुरुग्राम की एक बड़ी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। इसी बीच, 6 सितंबर 2025 को एक ऑनलाइन डेटिंग एप से उसकी पहली बार शिवम से बातचीत हुई। शिवम दिल्ली के नरेला का रहने वाला है। सितंबर 2025 के आखिरी हफ्ते में उसकी शिवम के घर नरेला दिल्ली में पहली मुलाकात हुई। यहां शिवम ने शादी का झांसा देकर पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उनमें बातचीत गहरी हुई। सितंबर में ही दोनों गुरुग्राम की एक सोसाइटी में फ्लैट में रहने लगे। सैनिटाइजर से प्राइवेट पार्ट जलाया शिकायत के मुताबिक, 16 फरवरी की रात से शिवम ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने स्टील की बोतल से सिर पर वार किया, सिर को बार-बार बेड, अलमारी और दीवार से टकराया, मिट्टी के मटका सिर पर फोड़ा। प्रताड़ना का यह सिलसिला दो दिन चला। 18 फरवरी को शिवम ने उसके साथ सबसे हैवानियत भरा कृत्य किया। उसके प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डाला और लाइटर से आग लगा दी। यह यातना तीन बार दोहराई गई, जिससे गंभीर जलन और जख्म हो गए। उसने चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन मुंह दबा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को शिवम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351 (2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में रेप और मारपीट की धाराएं पहले ही लगा रखी हैं। आरोपी शिवम को जेल भेजा जा चुका है। गुरुग्राम पुलिस ने इसे चिन्हित अपराध की कैटेगिरी में रखा है, जिसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। निर्भया जैसी दरिंदगी नार्थ ईस्ट के मामलों को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा अधिकृत एडवोकेट रीना रॉय ने खुलासा किया कि युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की गई है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती इस युवती की हालत में अभी तक ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। बोतल के वार से आंख बची रीना रॉय ने बताया कि शिवम ने युवती को इतना मारा कि उसका गोरा शरीर नीला पड़ गया और पैर से लेकर सिर तक इतने जख्म दिए कि इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान हैं। पांच दिन बाद भी चेहरे और शरीर की सूजन कम नहीं हुई है। आंख के पास स्टील की बोतल से मारने के कारण कट के निशान हैं, संयोग से उसकी आंख बच गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *