नारनौल में फैशन शोरूम पर काम करने वाली महिला लापता:पति को बोली, मुझे जहां जाना था वहां पर चली गई, नहीं आउंगी वापस

Actionpunjab
2 Min Read




हरियाणा के नारनौल शहर में एक कपड़ों के फैशन शोरूम पर काम करने वाली महिला लापता हो गई। इस बारे में लापता महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को दी गई शिकायत में मोहल्ला चांदुवाड़ा नईयों की गुदड़ी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी रोज की तरह सुबह करीब 9:10 बजे घर से काम पर जाने के लिए निकली थी। वह पूल बाजार स्थित एक कपड़ों के फैशन शोरूम पर काम करती है और सामान्यतः शाम 7 बजे तक घर लौट आती थी, लेकिन बीते कल वह वापस नहीं आई। बोली जहां जाना था वहां चली गई पति के अनुसार जब शाम तक पत्नी घर नहीं पहुंची तो उसने फोन किया। फोन पर पिंकी ने बताया कि वह घर नहीं आएगी और कहीं जाना था, इसलिए चली गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि सुबह करीब 10:09 बजे उसे दो अन्य मोबाइल नंबरों से भी कॉल आई, जिससे उसे संदेह हुआ और उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने किया मामला दर्ज पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत मुकदमा नंबर दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई टीम के साथ शिकायतकर्ता को लेकर संभावित स्थानों पर महिला की तलाश में जुट गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *