बांसवाड़ा में खेत पर काम करते किसान को लगा करंट:दानपुर क्षेत्र के कमलीपाड़ा की घटना, घायल का अस्पताल में उपचार जारी

Actionpunjab
2 Min Read




​दानपुर क्षेत्र के कमली पाड़ा गांव में गुरुवार को कृषि कार्य के दौरान एक किसान विद्युत करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि परिजनों ने समय रहते देख लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घायल किसान ललित पुत्र सेवालाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। ​अचेत होकर खेत में गिरा किसान जानकारी के अनुसार, ललित अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह वहां से गुजर रही बिजली की लाइन तार के संपर्क में आ गया। करंट का तीव्र झटका लगने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। पास ही काम कर रहे परिजनों और ग्रामीणों ने जब उसे गिरते देखा तो तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाकर उसे वहां से हटाया। ​अस्पताल में उपचार जारी परिजनों ने तत्काल निजी वाहन की मदद से घायल को छोटी सरवन अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्साकर्मियों ने तुरंत घायल का प्राथमिक उपचार शुरू किया। फिलहाल ललित की हालत स्थिर बताई जा रही है, अस्पताल में उसका इलाज जारी है। ​ढीले तारों से हादसे का डर ग्रामीणों ने बताया कि खेती के सीजन में खेतों में बिजली के ढीले तारों और उपकरणों की वजह से अक्सर हादसे का अंदेशा बना रहता है। इस संबंध में कई बार विभाग को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *