![]()
भिवानी में प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने एकेडियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसको लेकर प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम से मिलने पहुंची। इस दौरान कहा कि जिले में चल रही अवैध एकेडमियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद किया जाए। अन्यथा प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन विरोध प्रदर्शन करेगी। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में चलने वाली अवैध एकेडमी व स्कूल नुमा कोचिंग सेंटरों के खिलाफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन लामबंद है। एसोसिएशन ने भिवानी जिला की ऐसी 29 एकेड़मियों व कोचिग सेंटरों को चिह्नित कर प्रशासन से सील करने की मांग की है। इसको लेकर भिवानी जिले में ऐसी 29 एकेड़मियों व कोचिंग सेंटरों के खिलाफ अवैध रूप से चलने की शिकायत प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने एसडीएम से की, ताकि इन्हें सील कर बच्चों को वास्तविक शैक्षणिक माहौल में भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए स्कूल टाइम में ऐसी एकेडमी व कोचिग सेंटर बच्चों को कमरे नुमा जगहों पर पढ़ाते हैं। ऐसे बच्चों को स्कूल से नॉन अटेंडिग रखा जाता है। इससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता है। ऐसे में प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने मुहिम चलाकर इन्हें बंद किए जाने तथा इनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इन्हें जब तक कार्रवाई करके बंद नहीं किया जाता, तब तक प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन चुप नहीं बैठेंगी। एकेडमियों को सील नहीं किया गया तो आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
भिवानी में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अवैध एकेडियों के खिलाफ उतरी:प्रदेशाध्यक्ष बोले- जिले में चल रही अवैध अकादमी, बच्चों के सर्वांगीण विकास में बाधा
Leave a comment