शराब के नशे में कोचिंग छात्रों ने चाकू मारे:20 मिनट में दो जगह वारदात, 4 नीट स्टूडेंट्स घायल

Actionpunjab
1 Min Read




कोटा में चाकूबाजी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। अब कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लेंडमार्क सिटी इलाके में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। घटना में 4 नीट स्टूडेंट्स घायल हुए है। पीड़ित छात्रों ने थाने में शिकायत दी है। फिलहाल झगड़े का कारण सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है की हमलावर कोचिंग छात्र शराब के नशे में थे। कुन्हाड़ी थाना SHO कौशल्या ने बताया की लेंडमार्क सिटी में शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच दो घटनाएं हुए है। जिनमें 4 स्टूडेंट्स के चाकू के हल्के घाव लगे है। दोनों घटनाएं 700 से 800 मीटर की दूरी पर हुई है। हमला करने वाले भी कोचिंग स्टूडेंट है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया की सभी स्टूडेंट्स एक ही कोचिंग के है। पर एक दूसरे से परिचित नहीं है। पैदल चलते चलते चाकू से कट मारा गया है। पीड़ित स्टूडेंट्स ने थाने पर पहुंचकर शिकायय दी है। शिकायत में 5-6 अज्ञात स्टूडेंट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *