हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के सामने नागा खेल रहे होली:हनुमानगढ़ी के पवित्र निशान के छत्र छाया में करेंगे अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा

Actionpunjab
1 Min Read




अयोध्या में बसंत पंचमी से होली का रंग उड़ रहा है। भगवान श्रीराम और सीता के गालों पर पुजारी गुलाल लगा रहे हैं।पर आज रंगभरी एकादशी को हनुमानगढ़़ी मंदिर में नागा साधु हनुमान जी के सामने गुलाल की होली खेल रहे हैं। यह होली हनुमान जी को गुलाल अर्पित करने के साथ तेज हुई। इससे पहले मंदिर के आंगन में पवित्र निशाान का पूजन संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास आदि संतों ने किया।संतों ने एक-दूसरे के गाल पर गुलाल लगाए। और गुलाल एक दूसरे के चेहरे पर पोत दिया।हनुमानगढ़ी में होली का उल्लास देखते ही बन रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *