इसराना में 19 लोगों को सब्सिडी चेक बांटे:पीएम सूर्य घर योजना में लाभान्वित; सोलर लगवा 'जीरो बिजली बिल' की राह पर बढ़े ग्रामीण

Actionpunjab
3 Min Read




पानीपत जिले के इसराना में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 19 उपभोक्ताओं को सोलर सब्सिडी के चेक वितरित किए गए। हरको बैंक के निदेशक अनिल पवार ने शुक्रवार को बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुंडू की उपस्थिति में ये चेक सौंपे। भारत सरकार ने 13 फरवरी 2024 को देशभर में रूफटॉप सोलर को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत हरियाणा सरकार ने 31 मार्च 2027 तक 2.22 लाख सोलर इंस्टॉलेशन का लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य सरकार ने इस प्रक्रिया को गति देने के लिए सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना को भी मंजूरी दी है। उपभोक्ताओं के बिजली बिल होंगे शून्य हरको बैंक के निदेशक अनिल पवार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के बिजली बिल को शून्य करना है। उन्होंने कहा कि इसराना क्षेत्र में पिछले एक वर्ष में लगभग 300 उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा चुके हैं और उनके बिजली बिल अब शून्य आ रहे हैं। पवार ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे भी इस योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएं। उपभोक्ताओं में बढ़ रहा उत्साह बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुंडू ने बताया कि उपभोक्ता शून्य बिजली बिल प्राप्त करने के लिए उत्साहपूर्वक सोलर पैनल लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से पात्र उपभोक्ताओं को समय पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ सकें। इन उपभोक्ताओं को मिले सब्सिडी चेक जिन 19 उपभोक्ताओं को सोलर सब्सिडी के चेक दिए गए हैं, उनमें फूलचंद शाहपुर, अंकित शाहपुर, इंदर सिंह विजावा, सुरेश विजावा, नवीन कुमार इसराना, मीना इसराना, सुरेश इसराना, धर्मेंद्र सिंह बलाना, राजेश कुमार शाहपुर, सोना देवी बुडशाम, सुधा कुराना, अमन बुआना लाखु, रणधीर सिंह भाऊपुर, हवा सिंह, दलवीर बुडशाम, ज्ञानचंद जोन्धन कला, कविता देवी शाहपुर और सुभाष भाऊपुर शामिल हैं। सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि इससे ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। योजना के तहत उपभोक्ता अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन कर सकते हैं और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में बेचकर आय भी अर्जित कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *