तरनतारन में लगाए गए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे:चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की होगी निगरानी, एसएसपी आफिस में बनाया कंट्रोल रूम

Actionpunjab
3 Min Read




तरनतारन जिले में अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक पर नजर रखने के लिए 60 से अधिक हाई-टेक कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे चोर, लुटेरों, बदमाशों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के साथ-साथ चेकिंग पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की निगरानी करेंगे। एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत बदमाशों और गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए यह नई तकनीक वाले वाले कैमरे स्थापित किए गए हैं। 60 से अधिक नए हाई-टेक कैमरे सोलर सिस्टम से चलेंगे और लगातार तीन दिनों तक बैकअप प्रदान करेंगे। प्रत्येक कैमरे की कीमत लगभग 16 हजार रुपए है और इसमें 128 GB तक की रिकॉर्डिंग क्षमता है। इन्हें चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बहुत ऊंची जगह पर 360 डिग्री कवरेज के साथ लगाया जा रहा है, ताकि इन्हें तोड़ा न जा सके। एसएसपी कार्यालय में बनाया कंट्रोल रूम एसएसपी ने बताया कि यह कैमरे 24 घंटे चालू रहेंगे और इनमें वाहनों के नंबर प्लेट तक पढ़ने की सुविधा है। एसएसपी लांबा ने बताया कि इन कैमरों का नियंत्रण एसएसपी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से होगा, जहां सभी रिकॉर्डिंग दर्ज की जाएंगी। ये कैमरे न केवल अपराधियों पर नजर रखेंगे बल्कि नाकों और चेकिंग पॉइंट पर पुलिसकर्मियों की उपस्थिति और अनुपस्थिति को भी रिकॉर्ड करेंगे। तरनतारन शहर में अब तक करीब एक दर्जन कैमरे लगाए जा चुके हैं, जिन्होंने काम करना शुरू कर दिया है। इसके अतिरिक्त, बड़े व्यावसायिक स्थानों और मैरिज पैलेसों में भी हाई-टेक कैमरे लगाने पर विचार किया जा रहा है, जिसके लिए संबंधित पक्षों के साथ बैठकें की जा रही हैं। कहां-कहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरे DSP सिटी ऑफिस चौक, अमृतसर बाईपास चौक, जंडियाला रोड, तहसील चौक, टी-पॉइंट हाईवे चौक, माझा पब्लिक स्कूल के पास एंट्री पॉइंट चौक आदि जगहों पर लगाए गए हैं।
SSP सुरेंद्र लंबा ने कहा कि ये कैमरे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कड़ी नजर रखेंगे। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग, ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन, ओवरलोड वाहन, अवैध पार्किंग, पटाखे बजाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल और हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रखेंगे। इसके साथ ही अलग-अलग चौराहों पर जमा होने वाली भीड़, धरने, प्रदर्शन आदि पर भी इनकी खास नजर रहेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *