![]()
पंजाब-हिमाचल सीमा पर एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में नंगल के महितपुर बॉर्डर पर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की गई। बता दे कि यह प्रदर्शन ‘इलाका बचाओ संघर्ष मोर्चा’ के बैनर तले हुआ, जिसमें विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बता दे कि संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया कि हिमाचल सरकार ने पंजाब और अन्य राज्यों के वाहनों पर लगने वाले एंट्री टैक्स को 70 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया है। उनका कहना है कि हिमाचल नंबर के वाहनों से ऐसा कोई टैक्स नहीं लिया जाता। मोर्चा ने इस बढ़ोतरी को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ‘अवैध वसूली’ बताया। टोल वसूलने को बताया अनुचित नेताओं ने तर्क दिया कि जीएसटी एक्ट 2017 लागू होने के बाद एंट्री टैक्स समाप्त हो चुका है, इसलिए आबकारी विभाग द्वारा टोल वसूलना कानूनी रूप से सही नहीं है। सीनियर सिटीजन काउंसिल नंगल के सचिव बलराम सिंह ने कहा कि बिना किसी अतिरिक्त सुविधा के टैक्स वसूलना अनुचित है। आंदोलन की दी चेतावनी उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया, तो 15 मार्च के बाद एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा और सड़कों को जाम किया जाएगा। मोर्चा ने बताया कि पूर्व में भी इसी मुद्दे पर प्रदर्शन किया गया था, लेकिन उनकी मांगें नहीं मानी गईं। प्रस्ताव को लागू करने की मांग उन्होंने पंजाब सरकार से 9 जून को पारित एक प्रस्ताव को लागू करने की मांग की, जिसके तहत हिमाचल नंबर के वाहनों पर भी टैक्स लगाया जाना चाहिए। नेताओं ने कहा कि यदि इस स्थिति में कोई बिगाड़ आता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित सरकारों की होगी।
पंजाब-हिमाचल एंट्री टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में भूख हड़ताल:रोपड़ में बड़े आंदोलन की तैयारी, 9 जून के प्रस्ताव को लागू करने की मांग
Leave a comment