लखनऊ नगर निगम में भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन:निजी बिल्डर पर जमीन कब्जा करना का लगाया आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस

Actionpunjab
2 Min Read




लखनऊ नगर निगम में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने जोरदार प्रदर्शन किया। सरोजनी नगर के अटल बिहारी वॉर्ड में होलिका दहन की जमीन निजी बिल्डर द्वारा कब्जाने का आरोप लगाया। इस दौरान मेयर और नगर आयुक्त के चैम्बर के बाहर जमकर नारेबाजी हुई। हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बुलाई गई। जिसके बाद किसी तरह हालात काबू होते नजर आए। किसान यूनियन के सदस्यों का आरोप था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते अब होलिका दहन के लिए कोई स्थल नहीं बचा है। प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों का यह भी कहना था कि स्थानीय लोगों में इसको लेकर जबरदस्त आक्रोश है। सुनवाई न होने पर दिया धरना भारतीय किसान यूनियन (राकेश टिकैत गुट) के जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा का कहना था कि नवंबर महीने में निजी बिल्डर द्वारा होलिका दहन की जमीन पर कब्जा करने को लेकर शिकायत दी गई थी। नगर निगम के बड़े अफसर के संज्ञान में भी यह मामला लाया गया था और तभी कहा गया था कि निजी बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई होगी पर नगर निगम ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। जब कोई किसान नगर निगम की जमीन पर अपने किसी जानवर के लिए नांद रख लेता है तो तुरंत नगर निगम चालान कर देता है पर बड़े बिल्डरों के खिलाफ नगर निगम एक्शन लेने के लिए टालमटोल करता है। 3 महीने बाद भी जब एक्शन नहीं हुआ तब मजबूर होकर भारतीय किसान यूनियन यहां धरना दे रहा है। आज पहले हम लोग अपनी बात करने आए थे पर जब सुनवाई नहीं हुई तब मजबूर होकर धरना धरने पर बैठ गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *