![]()
तरनतारन में ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है, जहां एक उपभोक्ता से 2 लाख 55 हजार रुपए की ठगी की गई है। बता दे कि साइबर अपराधियों ने पीड़ित के नाम पर ऑनलाइन लोन लिया और उसके बैंक खाते से भी पैसे निकाले। साइबर क्राइम थाना तरनतारन पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मलिया निवासी दिलबाग सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर अचानक कुछ मैसेज आने लगे। जांच करने पर पता चला कि उनके बैंक खाते से पहले 50 हजार रुपये निकाले गए थे। इसके बाद लगातार आठ मैसेज आए, जिनमें से प्रत्येक में 10 हजार रुपये की निकासी हुई, जिससे कुल 80 हजार रुपये निकल गए। फिर 5000 रुपये का एक और मैसेज आया। 1 लाख 85 हजार रुपये की राशि निकाली इस तरह उनके खाते से कुल 1 लाख 85 हजार रुपये की राशि निकाल ली गई। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन भी हैक कर लिया गया। दिलबाग सिंह ने जब बैंक जाकर जानकारी ली, तो उन्हें पता चला कि जिस व्यक्ति ने उनके मोबाइल फोन को हैक किया था, उसने उनके नाम पर 90 हजार रुपये का ऑनलाइन लोन भी लिया था। इस लोन में से 70 हजार रुपये की राशि भी निकाल ली गई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस इस प्रकार, दिलबाग सिंह से कुल 2 लाख 55 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई। साइबर क्राइम थाने के एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
तरनतारन में युवक से 2.55 लाख की साइबर ठगी:मोबाइल हैक कर वारदात को दिया अंजाम, फोन पर मैसेज आने से चला पता
Leave a comment