एक ही रात में मंदिर और दरगाह में चोरी:सिरसा में दानपात्र से नकदी चुराकर बदमाश फरार, ग्रामीणों ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग

Actionpunjab
1 Min Read




सिरसा जिले के लकड़ांवाली गांव में एक ही रात में दो धार्मिक स्थलों पर चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। जहां चोरों ने गुरुद्वारे और पीरबाबा की दरगाह को निशाना बनाया और दानपात्र तोड़कर हजारों रुपए की नकदी चुरा ली। गुरुद्वारे के पाठी मलकीत सिंह ने बताया कि वे गुरुद्वारे में ही सोए हुए थे। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि गुरुद्वारे में रखा दानपात्र गायब था। इस दानपात्र में लगभग 7,000 रुपए की राशि थी। बसंत सिंह के अनुसार, लकड़ांवाली गुरुद्वारे से कुछ दूरी पर स्थित पीरबाबा की दरगाह में भी चोरी हुई। चोरों ने दरगाह के दानपात्र का ताला तोड़कर उसे अपने साथ ले गए। इस दानपात्र में करीब 3,000 रुपये थे।
लोगों ने की जल्द कार्रवाई की मांग गुरुद्वारे के पाठी ने इस संबंध में बडागुढा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं 331(4) और 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ितों ने पुलिस से धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरियों को रोकने और चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *