Israel Iran War Crisis; Air India Flights

Actionpunjab
39 Min Read


दुबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल-ईरान जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं, जिसका असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है। दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ।

एहतियातन बुर्ज खलीफा को खाली करा दिया गया और उसकी लाइट्स बंद कर दी गईं। हमले के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया।

कई देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया, जिससे दुनियाभर की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। एयर इंडिया ने घोषणा की है कि 1 मार्च को लंदन, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और शिकागो के लिए उसकी सभी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

DGCA ने भी एयरलाइंस को 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी है। यात्रियों को एयरपोर्ट न जाने और अपनी एयरलाइंस से ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

ईरान-इजराइल जंग के बीच दुबई के बुर्ज खलीफा को खाली कराया गया है। पूरी बिल्डिंग की लाइट्स भी बंद कर दी गई हैं।

ईरान-इजराइल जंग के बीच दुबई के बुर्ज खलीफा को खाली कराया गया है। पूरी बिल्डिंग की लाइट्स भी बंद कर दी गई हैं।

पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन पर अगले नोटिस तक रोक दिए गए हैं। पैसेंजर्स को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट न जाएं और लेटेस्ट फ्लाइट शेड्यूल अपडेट के लिए सीधे अपनी एयरलाइंस से पता करें।

UAE, कतर, बहरीन और कुवैत ने कुछ समय के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था, जिससे एयरलाइंस को सावधानी के तौर पर सर्विस कैंसिल, रीरूट या सस्पेंड करनी पड़ीं।

एअर इंडिया बोला- हम नजर रख रहे हैं

एअर इंडिया ने कहा कि हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन के लिए सुरक्षा माहौल का आकलन करते रहेंगे और जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन को पहले से एडजस्ट करेंगे।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777 एयरक्राफ्ट से ऑपरेट की गई यह फ्लाइट पांच घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रही और एयरलाइन ने सऊदी अरब के एयरस्पेस में आने पर वापस लौटने का फैसला किया।

एयर इंडिया ने भी इस अचानक हुई स्थिति की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया। इस बीच, इंडिगो ने कहा कि वह ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े रीजनल अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहा है।

जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

06:42 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कतर में सभी सार्वजनिक कार्यक्रम अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

दोहा के आसमान में लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई देने के बीच कतर सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम अगली सूचना तक रद्द कर दिए हैं।

घोषणा के मुताबिक होटल और पर्यटन स्थलों पर होने वाले सभी कार्यक्रम, सभाएं और मनोरंजन गतिविधियां फिलहाल रोक दी गई हैं।

इसके अलावा रमजान के दौरान आयोजित होने वाले सभी रमजान टेंट और इफ्तार कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं। आमतौर पर ये कार्यक्रम कंपनियां, सरकारी संस्थाएं और होटल जनता के लिए आयोजित करते हैं।

अधिकारियों ने कहा है कि हालात सामान्य होने तक ये पाबंदियां लागू रहेंगी।

06:25 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल में फंसे भारतीयों से दूतावास संपर्क में

इजराइल स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह वहां फंसे सभी भारतीय नागरिकों के संपर्क में है। दूतावास ने फिर से एडवाइजरी जारी की है।

दूतावास के मुताबिक हालात अनुकूल होते ही भारतीयों को मिस्र या जॉर्डन के रास्ते बाहर निकाला जाएगा। जो भी रास्ता ज्यादा सुरक्षित होगा, उसी के जरिए निकासी की योजना बनाई जाएगी।

फिलहाल सड़क मार्ग से यात्रा करना सुरक्षित नहीं है। इसलिए सभी भारतीयों को सलाह दी गई है कि वे दूतावास की एडवाइजरी और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

06:24 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जयशंकर ने कतर पीएम से बात की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार शाम कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी से फोन पर बातचीत की।

जयशंकर ने बताया कि उन्हें कतर की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि कतर के प्रधानमंत्री ने वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कुशलक्षेम को लेकर भरोसा दिलाया है।

06:19 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

तुर्की ने इजराइल-अमेरिका हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई की निंदा

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगान ने शनिवार को कहा कि वह इजराइल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों से “गहराई से चिंतित” हैं। साथ ही उन्होंने खाड़ी देशों पर ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमलों की भी निंदा की और संघर्ष खत्म करने के लिए कार्रवाई की मांग की।

टीवी संबोधन में एर्दोगान ने कहा- हम अपने पड़ोसी ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों से गहराई से व्यथित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खाड़ी देशों पर ईरान के हमले “किसी भी कारण से स्वीकार्य नहीं हैं।

एर्दोगान ने अपील की कि क्षेत्र में और ज्यादा नुकसान रोकने के लिए सभी पक्ष, खासकर इस्लामी देश, सक्रिय कदम उठाएं।

उन्होंने कहा कि तुर्की ने लंबे समय तक बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश की, लेकिन पक्षों के बीच भरोसे की कमी दूर नहीं हो सकी। उन्होंने वादा किया कि तुर्की युद्धविराम और बातचीत शुरू कराने के लिए अपने कूटनीतिक प्रयास तेज करेगा।

06:17 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

साउदी अबर में भारतीय दूसावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

06:11 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

हूती नेता ने हमलों की निंदा की, कहा- ईरान को जवाब देने का अधिकार

यमन के हूती विद्रोही समूह के नेता अब्दुल मलिक अल-हूती ने अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमलों को “क्रूर, खुला आपराधिक और बर्बर” बताया है।

हूती संगठन उन मिलिशिया समूहों में शामिल है जिन्हें क्षेत्र में ईरान का समर्थन प्राप्त है।

अपने बयान में अल-हूती ने कहा, “हम किसी भी जरूरी हालात के लिए तैयार हैं। इस आक्रामकता को लेकर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान को लेकर कोई चिंता नहीं है, क्योंकि वह शक्तिशाली है, उसकी स्थिति मजबूत है और उसका जवाब निर्णायक होगा।”

हालांकि बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि हूती ईरान के समर्थन में सीधे इस संघर्ष में शामिल होंगे या नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि “ईरान को उन अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का वैध अधिकार है, जो इस आक्रामकता में शामिल हैं।”

06:04 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन: तीन इमारतों में नुकसान, एक खाली कराई गई

बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया है कि सिविल डिफेंस की टीमें मनामा और मुहर्रक में तीन इमारतों को हुए नुकसान से निपट रही हैं। यह नुकसान ड्रोन हमलों और इंटरसेप्ट की गई मिसाइल के मलबे के गिरने से हुआ।

पहली इमारत को खाली करा लिया गया है और वहां लगी आग पर काबू पा लिया गया है। धुएं के कारण एक व्यक्ति को हल्की तकलीफ हुई, जिसका मौके पर ही इलाज किया गया।

दूसरी जगह पर आग बुझाने और सुरक्षा अभियान जारी है। वहीं, तीसरी इमारत को इंटरसेप्ट की गई मिसाइल के मलबे से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

06:00 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत में रमजान और गुरुवार की नमाजें अगली सूचना तक रद्द

कुवैत के इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने घोषणा की है कि सभी मस्जिदों में रमजान के दौरान पढ़ी जाने वाली तरावीह की नमाज़ अगली सूचना तक रद्द रहेगी।

मंत्रालय ने यह भी आदेश दिया है कि गुरुवार की विशेष नमाज़ों को भी अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।

यह फैसला मौजूदा हालात को देखते हुए एहतियातन लिया गया है।

05:56 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने 24 घंटे नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया

05:55 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कतर पर अब तक 44 मिसाइल और 8 ड्रोन से हमला

रॉयटर्स को जानकारी देने वाले एक अधिकारी के मुताबिक, शनिवार को अब तक कतर को 44 मिसाइलों और 8 ड्रोन से निशाना बनाया गया है।

हमलों से जुड़े हालात पर नजर रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

05:53 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

तुर्की राष्ट्रपति ने युद्धविराम के लिए कूटनीतिक प्रयासों की अपील की

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगान ने इस्लामी दुनिया से मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की है। यह बयान अनादोलु न्यूज एजेंसी के हवाले से सामने आया है।

एर्दोगान ने कहा कि वह युद्धविराम स्थापित करने और बातचीत की मेज पर लौटने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज करेंगे। उन्होंने अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमलों को लेकर “गहरी चिंता” जताई और कहा कि यह स्थिति “नेतन्याहू की उकसावे की कार्रवाई” से शुरू हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी कारण से खाड़ी के “भाईचारे वाले देशों” पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले स्वीकार्य नहीं हैं।

05:50 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत में कल सभी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई

क्षेत्रीय हालात को देखते हुए कुवैत सरकार ने घोषणा की है कि कल, रविवार को सभी शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन (रिमोट) पढ़ाई होगी।

यह फैसला स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के सभी स्तरों पर लागू रहेगा।

05:49 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी मीडिया: हमलों में 200 से ज्यादा की मौत, करीब 750 घायल

ईरानी मीडिया ने रेड क्रिसेंट के हवाले से बताया है कि अमेरिका-इजरायल के हमलों में अब तक 201 लोगों की मौत हो गई है और 747 लोग घायल हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये हमले देश के 24 प्रांतों में किए गए। घायल लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

05:43 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कतर ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम अगले आदेश तक रद्द किए

कतर ने अगली सूचना तक सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों और होटलों में होने वाली सभाओं को निलंबित कर दिया है।

पर्यटन उद्योग को जारी एक सर्कुलर में यह जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने कहा है कि यह कदम मौजूदा हालात को देखते हुए एहतियात के तौर पर उठाया गया है।

05:41 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली सेना ने कहा- 200 फाइटर जेट्स ने ईरान पर हमला किया

इजरायली सेना ने कहा है कि शनिवार को करीब 200 फाइटर जेट्स ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया। सेना के मुताबिक, यह इजरायली वायुसेना के इतिहास का सबसे बड़ा एयर ऑपरेशन था।

सैन्य बयान में कहा गया कि सुबह से ही लगभग 200 लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी और मध्य ईरान में मिसाइल सिस्टम और रक्षा ठिकानों को निशाना बनाया।

सेना ने बताया कि फाइटर जेट्स ने सैकड़ों हथियार गिराए और करीब 500 लक्ष्यों पर हमला किया, जिनमें एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल लॉन्चर शामिल थे।

05:39 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत: बेस पर पहले हुए हमले में सेना के तीन जवान घायल

कुवैत सरकार के बयान के अनुसार, पहले हुए हमले में एक सैन्य बेस पर तैनात सेना के तीन जवान घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत नियंत्रण में है। घटना की जांच की जा रही है।

05:37 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर इजराइल–ईरान जंग का असर, कई फ्लाइट्स कैंसिल

05:35 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसी, इंगलैंड जा रहीं थीं

05:33 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

चेन्नई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स कैंसिल होने से यात्री फंसे

05:28 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

UAE की चर्चों में शांति के लिए विशेष प्रार्थना होगी

दक्षिणी अरब के अपोस्टोलिक विकर बिशप पाओलो मार्टिनेली ने यूएई और पड़ोसी देशों की कैथोलिक चर्चों से अपील की है कि मास (धार्मिक सभा) के दौरान क्षेत्र के सभी लोगों की शांति और सुरक्षा के लिए विशेष प्रार्थना की जाए।

इटली के बिशप ने शनिवार को कहा, “यह समय हम सभी के लिए शांति के लिए एकजुट होकर प्रार्थना करने का है। मैं आप सभी से रोज़ाना शांति और मेल-मिलाप के लिए रोज़री प्रार्थना करने का आग्रह करता हूं।”

उन्होंने अपोस्टोलिक विकरिएट ऑफ साउदर्न अरेबिया के श्रद्धालुओं से अपील की कि वे शांत और संयमित रहें, साथ ही स्थानीय प्रशासन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

05:20 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

एयर इंडिया की 28 उड़ानों पर असर

1 मार्च को रद्द की गई उड़ानें

एडवाइजरी के मुताबिक, 1 मार्च को निम्नलिखित एयर इंडिया सेवाएं रद्द की गई हैं:

दिल्ली–लंदन (हीथ्रो) / लंदन–दिल्ली: AI161/AI162 और AI111/AI112

मुंबई–लंदन (हीथ्रो) / लंदन–मुंबई: AI129/AI128

अमृतसर–लंदन (गैटविक) / लंदन–अमृतसर: AI169/AI170

दिल्ली–न्यूयॉर्क (JFK) / न्यूयॉर्क–दिल्ली: AI101/AI102

मुंबई–न्यूयॉर्क (JFK) / न्यूयॉर्क–मुंबई: AI119/AI116

मुंबई–नेवार्क / नेवार्क–मुंबई: AI191/AI144

दिल्ली–शिकागो / शिकागो–दिल्ली (वाया वियना): AI127/AI126

दिल्ली–टोरंटो / टोरंटो–दिल्ली (वाया वियना): AI187/AI188 और AI189/AI190

दिल्ली–फ्रैंकफर्ट / फ्रैंकफर्ट–दिल्ली: AI205/AI206

मुंबई–फ्रैंकफर्ट / फ्रैंकफर्ट–मुंबई: AI2027/AI2028

दिल्ली–पेरिस / पेरिस–दिल्ली: AI143/AI142 और AI147/AI148

05:14 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत: ईरानी हमलों में 12 घायल, कोई मौत नहीं

कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि क्षेत्र में हालिया घटनाओं के बीच 12 लोग घायल हुए हैं, लेकिन सभी की हालत नियंत्रण में है और उनका इलाज चल रहा है।

मंत्रालय के अनुसार, अली अल-सेलम एयर बेस पर गिरे छर्रों (श्रेपनल) की वजह से सशस्त्र बलों के तीन जवान भी घायल हुए हैं।

इससे पहले कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि अली अल-सेलम एयर बेस पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया।

05:13 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन: मनामा में कई रिहायशी इमारतों को बनाया गया निशाना

बहरीन के गृह मंत्रालय ने ताजा बयान जारी कर बताया है कि राजधानी मनामा में कई रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया है।

मंत्रालय के अनुसार, सिविल डिफेंस की टीमें प्रभावित स्थानों पर आग बुझाने और बचाव कार्य में लगातार जुटी हुई हैं।

अधिकारियों ने कहा है कि इस घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

05:03 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने कमर्शियल जहाजों को खाड़ी क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी

ईरान पर हुए हमलों के बाद अमेरिकी परिवहन विभाग ने व्यावसायिक जहाजों से खाड़ी क्षेत्र से दूर रहने को कहा है।

अमेरिकी मैरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन के बयान में कहा गया है कि होर्मुज स्ट्रेट, खाड़ी, ओमान की खाड़ी और अरब सागर में महत्वपूर्ण सैन्य गतिविधि चल रही है। इसलिए जहाजों को संभव हो तो इस क्षेत्र से दूर रहने की सिफारिश की गई है।

बयान में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी झंडे वाले, स्वामित्व वाले या अमेरिकी क्रू वाले जहाज किसी भी अमेरिकी सैन्य जहाज से कम से कम 30 नॉटिकल मील (करीब 56 किलोमीटर) की दूरी बनाए रखें, ताकि उन्हें गलती से खतरा न समझ लिया जाए।

अलग से, कतर के परिवहन मंत्रालय ने पहले ही घोषणा की थी कि देश में समुद्री आवाजाही को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

05:01 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

UAE ने ईरानी मिसाइलों और ड्रोन के नए हमलोंं को रोका

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन के नए हमले को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया।

मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई उच्च दक्षता के साथ की गई और इसमें किसी प्रकार का भौतिक नुकसान नहीं हुआ।

04:59 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन: कई रिहायशी इमारतों को बनाया गया निशाना

बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा है कि राजधानी मनामा में कई रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया है।

मंत्रालय के अनुसार, सिविल डिफेंस की टीमें प्रभावित इलाकों में आग बुझाने और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

अधिकारियों ने कहा है कि मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

04:58 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

तेहरान में कई धमाके सुने गए: AFP

AFP के पत्रकारों के अनुसार, शनिवार शाम ईरान की राजधानी तेहरान में कई नए धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि, इन धमाकों की वजह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाई।

सरकारी टीवी ने भी तेज आवाजों की पुष्टि की, लेकिन इसके बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

ये धमाके उस समय हुए जब अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े हमले शुरू किए थे।

04:56 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

तुर्की के अदाना में इनसिरलिक एयर बेस के पास US विरोधी प्रदर्शन

04:54 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जॉर्डन की सेना का दावा: आज 49 ड्रोन और मिसाइलें मार गिराईं

जॉर्डन की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, देश की सेना ने आज उसकी सीमा की ओर आ रहे हमलों को निष्क्रिय किया।

रिपोर्ट में सैन्य सूत्र के हवाले से कहा गया है कि जॉर्डन की वायु रक्षा प्रणाली ने 13 बैलिस्टिक मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया। इसके अलावा, कई ड्रोन को भी निशाना बनाकर गिराया गया।

कुल मिलाकर आज 49 ड्रोन और मिसाइलों को रोका गया।

इंटरसेप्शन के दौरान कुछ भौतिक नुकसान हुआ है, लेकिन अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

04:52 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री फंसे

04:51 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

सीरिया में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की

04:49 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई के होटल पर हमले का वीडिया सामने आया

04:46 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मनीला से दुबई और रियाद जा रही उड़ानें वापस लौटीं

मनीला से यूएई और सऊदी अरब के लिए रवाना हुई कम से कम तीन उड़ानें शनिवार को अपने मूल हवाई अड्डे पर वापस लौट आईं।

यह फैसला अमेरिका/इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते हवाई हमलों के बाद लिया गया, जिसके कारण क्षेत्र में हवाई क्षेत्र को अस्थायी और आंशिक रूप से बंद करना पड़ा।

एयरस्पेस बंद होने से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं और सुरक्षा कारणों से विमानों को वापस मोड़ा जा रहा है।

04:44 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

MP के 100 से ज्यादा लोग दुबई में फंसे

मध्य पूर्व में इजराइल–ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कई देशों के एयरस्पेस में लगे प्रतिबंधों का सीधा असर मध्य प्रदेश के यात्रियों पर पड़ा है। शारजाह से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-256 को रद्द हो गई है। फ्लाइट कैंसल होने से मध्य प्रदेश के 100 से ज्यादा यात्री दुबई और शारजाह एयरपोर्ट पर फंस गए हैं।

जानकारी के अनुसार, शारजाह से इंदौर के लिए दोपहर 12:20 बजे (यूएई समय) रवाना होने वाली फ्लाइट को अंतिम समय में रद्द किया गया। यात्रियों को इसकी जानकारी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मिली। कई यात्री पहले से दुबई पहुंचे थे, जिनकी कनेक्टिंग फ्लाइट शारजाह से इंदौर के लिए थी। वे भी वहीं फंसे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

04:42 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

यूएई में अंडर-18 बास्केटबॉल टूर्नामेंट रद्द

ईरानी मिसाइल हमलों के बीच सुरक्षा कारणों से अबू धाबी में आयोजित यूरोलीग अंडर-18 क्वालिफाइंग टूर्नामेंट को शनिवार को बीच में ही रद्द कर दिया गया।

यूरोप की प्रमुख क्लब बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने वाली यूरोलीग ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, “क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।”

बयान में कहा गया कि संबंधित अधिकारियों और हितधारकों से लगातार परामर्श और स्थिति के सावधानीपूर्वक आकलन के बाद कार्यक्रम रद्द करना सबसे जिम्मेदार कदम माना गया।

आठ टीमों की इस प्रतियोगिता को उद्घाटन मैच के दूसरे क्वार्टर के दौरान ही रोक दिया गया। यह मैच मोनाको और एरिस थेसालोनिकी के बीच खेला जा रहा था।

04:41 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी बल ‘और ज्यादा ताकत’ से ऑपरेशन जारी रखेंगे: IRGC प्रवक्ता

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के खातम अल-अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सशस्त्र बलों के “शक्तिशाली ऑपरेशन और अधिक ताकत के साथ जारी रहेंगे।”

यह जानकारी फार्स न्यूज एजेंसी के हवाले से सामने आई है।

04:39 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

होर्मुज स्ट्रेट क्या है?

होर्मुज स्ट्रेट एक संकरा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से और आगे अरब सागर से जोड़ता है। इसके उत्तर में ईरान सटा है। दक्षिण में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE है। इसके आसपास सभी तेल उत्पादक देश हैं। इसलिए इस जलीय रास्ते से दुनियाभर में तेल की सप्लाई होती है।

होर्मुज स्ट्रेट करीब 167 किमी लंबा है। इसके दोनों मुहाने करीब 50 किमी चौड़े हैं, जबकि सबसे संकरा हिस्सा करीब 33 किमी चौड़ा है। इसमें आने-जाने वाले समुद्री ट्रैफिक के लिए 3 किमी चौड़ी शिपिंग लेन तय है।

04:39 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की दिशा में कदम बढ़ाया

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की दिशा में कदम उठाए हैं।

खाड़ी क्षेत्र में मौजूद जहाजों को ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से हाई-फ्रीक्वेंसी रेडियो संदेश भेजे जा रहे हैं, जिनमें चेतावनी दी गई है कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से जहाजों को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद अहम मार्ग माना जाता है।

04:37 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इस्तांबुल में कतर वाणिज्य दूतावास ने उड़ानों के डायवर्जन की घोषणा की

इस्तांबुल में कतर के महावाणिज्य दूतावास ने घोषणा की है कि संचालन संबंधी परिस्थितियों के कारण कई उड़ानों को इस्तांबुल की ओर डायवर्ट किया गया है।

दूतावास ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ानों से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस और आधिकारिक स्रोतों से संपर्क में रहें।

04:36 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

UAE पब्लिक प्रॉसिक्यूशन की अफवाहों को लेकर चेतावनी

UAE की पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने सोशल मीडिया या किसी भी अन्य तकनीकी माध्यम से अफवाहें और अज्ञात स्रोतों से मिली जानकारी प्रकाशित या साझा करने के खिलाफ चेतावनी दी है।

प्राधिकरण ने कहा कि ऐसी अफवाहों से समाज में भ्रम फैल सकता है और सुरक्षा व स्थिरता को नुकसान पहुंच सकता है।

पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और बिना पुष्टि की गई खबरों से प्रभावित न हों।

साथ ही कहा गया है कि जो व्यक्ति अज्ञात स्रोतों से आई सामग्री को शेयर या रीपोस्ट करता है, वह भी कानून के तहत जवाबदेह होगा, भले ही वह उस सामग्री का मूल निर्माता न हो।

04:35 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

यूएई में फंसे भारतीय यात्रियों पर अबू धाबी दूतावास का अलर्ट

अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने फंसे हुए भारतीय यात्रियों से संपर्क में रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने को कहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ताजा जानकारी के लिए दूतावास और संबंधित एयरलाइन के आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें।

04:34 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दोहा में फिर जोरदार धमाकों की आवाजें

कतर की राजधानी दोहा में कम से कम तीन और जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, शहर में हालात को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

04:25 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जॉर्डन की सेना का दावा: सुबह से 13 बैलिस्टिक मिसाइलें इंटरसेप्ट कीं

जॉर्डन की सेना ने कहा है कि उसने आज सुबह से अब तक 13 बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया है।

सेना के मुताबिक, इन मिसाइलों को देश की सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए इंटरसेप्ट किया गया।

04:24 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला

04:21 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कतर के अमीर और जॉर्डन के किंग के बीच फोन पर बातचीत

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने आज फोन पर बात की। कतर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय हालात और उनके शांति व स्थिरता पर पड़ने वाले असर पर चर्चा की।

बयान के मुताबिक, दोनों पक्षों ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव को तुरंत रोकने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि सुरक्षा बनी रहे और हालात और न बिगड़ें।

दोनों नेताओं ने कतर, जॉर्डन और अन्य अरब देशों को ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाए जाने की निंदा की। साथ ही, उन्होंने अपनी संप्रभुता की रक्षा और क्षेत्र में सुरक्षा व स्थिरता बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय जारी रखने पर सहमति जताई।

04:20 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट में उड़ानों में रुकावट और कैंसलेशन से IGI एयरपोर्ट पर यात्री फंसे

मिडिल ईस्ट में जारी हालात की वजह से कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इसके चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कई यात्री फंस गए हैं।

उड़ानों में देरी और रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

04:18 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन में ऑल-क्लियर सायरन बजाया गया

बहरीन के गृह मंत्रालय के अनुसार, खतरा टल जाने की घोषणा करने के लिए देश में ऑल-क्लियर सायरन बजाए गए।

04:17 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

यूएई ने ईरान का तीसरा मिसाइल-ड्रोन अटैक रोका, अबू धाबी-दुबई में गिरा मलबा

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि देश की एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को रोक दिया है। इस कार्रवाई में किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। मंत्रालय ने कहा कि सेना पूरी तरह सतर्क और तैयार है। देश की सुरक्षा और स्थिरता को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश का सख्ती से जवाब दिया जाएगा। नागरिकों, निवासियों और पर्यटकों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मंत्रालय के अनुसार इंटरसेप्ट की गई मिसाइलों का कुछ मलबा अबू धाबी और दुबई के अलग-अलग इलाकों में गिरा, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

04:17 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत ने मस्जिदों में तरावीह की नमाज कैंसिल की

कुवैत में इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने घोषणा की है कि इशा की नमाज पढ़ना काफी है और अगले आदेश तक देश की सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज कैंसिल कर दी है।

04:15 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई के पाम जुमेराह में लगी आग पर काबू बुझाई गई, चार घायल

दुबई के अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि पाम जुमेराह की एक बिल्डिंग में घटना हुई है। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को तुरंत तैनात किया गया और जगह को सुरक्षित कर लिया गया है।

दुबई सिविल डिफेंस ने कन्फर्म किया है कि लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है। चार लोग घायल हुए हैं और उन्हें मेडिकल फैसिलिटी में ट्रांसफर कर दिया गया है।

“रहने वालों और विज़िटर्स की सेफ्टी और वेल-बीइंग सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। अधिकारी जनता की सुरक्षा के लिए सभी ज़रूरी कदम उठा रहे हैं।”

“जनता से अपील है कि वे शांत रहें, सिर्फ़ ऑफिशियल सोर्स से वेरिफाइड जानकारी पर भरोसा करें, और सोशल मीडिया पर वीडियो या इमेज शेयर न करें। जैसे ही आगे अपडेट मिलेंगे, दिए जाएंगे।”

04:13 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दोहा में सुबह से कई धमाके, एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही रोके मिसाइल-ड्रोन

कतर की राजधानी दोहा में सुबह से कई बार धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं। वहां से रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार के मुताबिक शुरुआत में एक साथ तीन-चार धमाके हुए, जो हवा में मिसाइलों को रोकने की कार्रवाई से जुड़े थे। आसमान में धुएं के गुबार भी देखे गए, जहां पैट्रियट और थाड जैसे एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर रहे थे। बाद में धमाकों की संख्या बढ़ गई। पिछले आधे घंटे में छह-सात से लेकर सात-आठ धमाके सुनाई दिए। आवाजें लगातार एंटी-एयरक्राफ्ट फायरिंग जैसी लग रही थीं, जो आमतौर पर ड्रोन को गिराने के लिए की जाती है। हालांकि यह साफ नहीं है कि किन हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह अभियान कई दिनों तक चल सकता है। ऐसे में आने वाले समय में और मलबा गिरने जैसी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

04:12 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शारजाह एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द

शारजाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एहतियात के तौर पर सभी उड़ानों को अगली सूचना तक के लिए रोक दिया है। अथॉरिटी ने यात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल एयरपोर्ट न जाएं। अपनी फ्लाइट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से सीधे संपर्क करें।

04:11 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, कई कर्मचारी घायल

कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक शनिवार को कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक ड्रोन ने निशाना बनाया। इस हमले में कुछ कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं और सीमित स्तर पर संपत्ति को नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है।

अधिकारियों ने हालात पर नजर बनाए रखी है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

04:10 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कतर ने लोगों से हालात ठीक होने तक घर के अंदर रहने की अपील की

कतर सरकार ने कहा कि हमारे पास कतर के गृह मंत्रालय से एक अपडेट है, जिसमें ईरानी हमलों के बीच देश के लोगों से “घर के अंदर रहने” की अपील की गई है।

उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “जब तक हालात ठीक नहीं हो जाते, तब तक खिड़कियों और खुली जगहों से दूर रहें, और बहुत ज़रूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें।”

04:05 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

यूएई: एयरपोर्ट पर फंसे भारतीयों की मदद को भारतीय मिशन अलर्ट

भारतीय दूतावास और कांसुलेट ने बताया है कि वे यूएई के अधिकारियों और एयरलाइंस के संपर्क में हैं, ताकि एयरपोर्ट पर फंसे भारतीय यात्रियों की मदद की जा सके। बयान में कहा गया है कि यूएई सरकार और एयरलाइन अधिकारियों ने पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है।

04:05 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान-इजराइल जंग के बीच एयरस्पेस बंद किया गया

04:04 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई के पाम होटल पर मिसाइल गिरी

दुबई के पाम होटल एंड रिसॉर्ट पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल के गिरने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि इनकी पुष्टि नहीं हुई है।संयुक्त अरब अमीरात की ओर से अब तक इस घटना बयान जारी नहीं किया गया है।

04:03 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इन एयरपोर्ट्स से भी फ्लाइंट्स कैंसिल

चेन्नई एयरपोर्ट से शनिवार को 12 इंटरनैशनल फ्लाइंट्स कैंसिल कर दी हैं। चेन्नई एयरपोर्ट की एडवाइजरी में कहा गया कि मिडिल ईस्ट के देशों के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस बंद होने की वजह से, कुछ इंटरनेशनल सर्विसेज में देरी हो सकती है या रूटिंग में बदलाव हो सकते हैं।

बेंगलुरु और कोलकाता से 13 फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। इस विवाद की वजह से मिडिल ईस्ट से आने-जाने वाली एयर कनेक्टिविटी में रुकावट आई है, जिससे कोलकाता और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ऑपरेशन पर बहुत बुरा असर पड़ा है।

तेहरान में रिहायशी इलाके के पास नजर आता धुंआ।

तेहरान में रिहायशी इलाके के पास नजर आता धुंआ।

04:02 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

भारत ने ईरान और इजराइल में अपने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन के ऐलान के बाद भारत ने शनिवार को ईरान और इजराइल में अपने नागरिकों को बहुत सावधानी बरतने और चौकन्ना रहने की सलाह दी। ईरान में भारतीय एंबेसी ने एक एडवाइजरी में उस देश में भारतीय नागरिकों से गैर-जरूरी मूवमेंट से बचने और घर के अंदर रहने की अपील की।

जनवरी में ऑफिशियल डेटा के मुताबिक, ईरान में स्टूडेंट्स समेत 10,000 से ज्यादा भारतीय रह रहे है। वहीं, इजराइल में 41,000 से ज्यादा भारतीय रहते हैं।

एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिकों को तय शेल्टर के पास रहना चाहिए और अपने रहने या काम करने के इलाके में सबसे पास की सुरक्षित जगहों के बारे में पता होना चाहिए।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *