हादसे में युवक की गर्दन कटी, लगे 9 टांके:ओम बन्ना के निकट बाइक फिसलने से हुआ घायल

Actionpunjab
1 Min Read




पाली जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार शाम को हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गर्दन पर आए गहरे घाव पर 9 टांके लगाए। जानकारी के अनुसार पाली जिले के रूपावास गांव निवासी 28 वर्षीय कमलेश पुत्र भगराज बाइक से पाली की ओर आ रहा था। इसी दौरान ओम बन्ना के निकट उसकी बाइक अचानक फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर गया। गिरने से उसकी गर्दन में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस से उसे बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरोदो ने इसकी गर्दन पर हो रखे घाव पर 9 टांके लगाए। हादसे में युवक की बाइक और मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गए। अस्पताल स्टाफ ने घायल के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *