![]()
GSVM मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलट अस्पताल में बीती रात बवाल हो गया। बैरिकेडिंग हटाने को लेकर जूनियर डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना का वीडिओ सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गेट पर गार्ड आकाश की ड्यूटी लगी हुई थी। तभी एक जूनियर डॉक्टर एक महिला के साथ स्कूटी अंदर लेकर जाने के लिए कहा तो गार्ड ने इमरजेंसी की तरफ निर्माणधीन बिल्डिंग में काम होने के कारण स्कूटी लेकर जाने से रोक दिया। जिसके बाद जूनियर डॉक्टर अपने साथ कई और जूनियर डॉक्टर लेकर आया और गार्ड आकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। आकाश रिटायर फौजी बताए जा रहे हैं। गेट के पास लगी बैरेकेटिंग को हटाने को लेकर पूरा विवाद शुरू हुआ। गार्डों ने आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान कुछ जूनियर डॉक्टरों ने गार्ड के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही कमेटी मामला बढ़ने पर अस्पताल प्रशासन ने तत्काल तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी। कमेटी का नेतृत्व डॉ. यशवंत राव को सौंपा गया है। जो पूरी रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज प्रशासन को जांच करने के बाद सौपेंगे। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। हमलावर डॉक्टरों की पहचान अब तक नहीं घटना के बाद भी मारपीट में शामिल जूनियर डॉक्टरों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। प्रशासन का कहना है कि दोषी चाहे कोई भी हो, लेकिन कार्रवाई तय है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। देर रात हुई इस घटना से मरीजों और तीमारदारों में भी दहशत का माहौल रहा। अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि परिसर में अनुशासन और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
हैलट में जूनियर डॉक्टरों की गुंडई…गार्ड को पीटा VIDEO:गार्डों को धक्का दे, 1 सेकेंड में जड़े 3 थप्पड, देर रात बैरेकेटिंग हटाने को लेकर हुई मारपीट
Leave a comment