होली एक्सप्रेस स्पेशल में 5 अतिरिक्त कोच जोड़े गए:कोटा-जबलपुर-कोटा मार्ग पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Actionpunjab
1 Min Read




होली पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कोटा-जबलपुर-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में 5 अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह वृद्धि यात्रियों की सुविधा के लिए की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेन में ये अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। इनमें 3 शयनयान श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी कोच शामिल हैं। कोचों की इस वृद्धि के बाद, अब इस विशेष ट्रेन में कुल 17 डिब्बे उपलब्ध होंगे। इनमें 6 सामान्य श्रेणी, 5 शयनयान श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी और 2 बैठक श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। यह विशेष ट्रेन कोटा मंडल के अंता, बारां, अटरू, सालपुरा और छबड़ा गुगोर सहित मार्ग के निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव लेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *