चार गायों को काटकर सिर नदी में फेंकने वाला गिरफ्तार:प्रयागराज एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी को पकड़ा, प्रतापगढ़ से था वांटेड

Actionpunjab
2 Min Read




प्रयागराज एसटीएफ ने चार गायों को काटकर उनके सिर नदी में फेंकने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मो. आमिर नाम का यह आरोपी 50 हजार का इनामी था और 16 जनवरी को हुई घटना के बाद से ही वांटेड चल रहा था। एसटीएफ ने उसे प्रतापगढ़ पुलिस को सौंप दिया है। मूल रूप से मऊआइमा का रहने वाला
आमिर का मूल पता सराय केसव उर्फ बागी, थाना मऊआइमा, प्रयागराज है। जबकि हाल में वह आधारगंज कस्बा लालगोपालगंज, थाना नवाबगंज, प्रयागराज में रहता था। पूछताछ में उसने बताया, वह अपने ननिहाल ग्राम फजिलाबाद उर्फ कालूपुर बहरिया, थाना बहरिया में रहता था। विवेचना में सामने आया नाम
16 जनवरी की रात उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम बरसण्डा से गायों को चुराकर उनका वध करके सिर काटकर नदी में फेंक दिया था। साथ ही मांस बेचने के लिए शरीर उठा ले गए थे। इस संबंध में देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ में मुकदमा हुआ था। मुकदमे में वह नामजद नहीं हुआ था। विवेचना के दौरान उसका नाम प्रकाश में आया था, जिस पर बाद में 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया। बस स्टॉप के पास से गिरफ्तारी
एसटीएफ ने सटीक सूचना पर रविवार को उसे देल्हूपुर में बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया गया। अफसरों ने बताया कि उसे देल्हूपुर थाने में दाखिल कराया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *