![]()
मोगा जिले में अमृतसर रोड पर आवारा पशुओं से टकराकर एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस हादसे में युवक के पिता बाल-बाल बच गए। यह घटना एक निजी स्कूल के पास हुई, जब अचानक सड़क पर पशुओं का झुंड आ गया और मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। थाना कोटईसे खां के एसएचओ जनकराज ने बताया कि गांव दाते वाला निवासी नाहर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में यह जानकारी दी। नाहर सिंह अपने बेटे गुरप्रीत सिंह (26) के साथ मोटरसाइकिल पर गांव दौलेवाला से कोटईसे खां किसी जरूरी काम से जा रहे थे। गुरप्रीत मजदूरी का काम करता था और अविवाहित था। पशुओं के झुंड से टकराकर बाइक सवार की मौत रास्ते में एक निजी स्कूल के पास अचानक आवारा पशुओं का झुंड सड़क पर आ गया। इससे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में गुरप्रीत सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि नाहर सिंह को मामूली चोटें लगीं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सिर में चोट की वजह से हुई मौत डॉक्टरों ने गुरप्रीत की गंभीर हालत को देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन सिर की गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नाहर सिंह के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 बी.एन.एस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या पर ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
मोगा में पशुओं के झुंड से टकराया बाइक सवार:युवक की मौत, पिता घायल, अमृतसर रोड पर हादसा, लोगों में पशुओं को लेकर रोष
Leave a comment