राजस्थान बीजेपी ने जारी की प्रदेश कार्यसमिति:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बने सदस्य, जाने किसे मिला मौका

Actionpunjab
2 Min Read




राजस्थान में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। नई कार्यसमिति में कई वरिष्ठ नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, जबकि सभी जिलों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, सतीश पूनियां, सीपी जोशी, गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, अर्जुन मेघवाल, भागीरथ चौधरी, रवनीत सिंह बिट्टू और राजेंद्र राठौड़ को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
जयपुर शहर से सुमन शर्मा, सुनील कोठारी, रणजीत सोडाला और ज्योति खंडेलवाल को सदस्य बनाया गया है। जयपुर दक्षिण से प्रोमिला कुंडारा और जयपुर उत्तर से रत्ना कुमारी को कार्यसमिति में स्थान दिया गया है। इसी तरह बीकानेर शहर से गोपाल गहलोत और सत्यप्रकाश आचार्य, बीकानेर देहात से कुंभाराम सिंह और जालिम सिंह भाटी को शामिल किया गया है। श्रीगंगानगर से महेश पेड़ीवाल और संतोष बावरी, जबकि हनुमानगढ़ से दमयंती बेनीवाल और भारत भूषण शर्मा को सदस्य बनाया गया है। जबकि झुंझुनूं से संतोष अहलावत, राजवीर सिंह और विशंभर पूनिया को सदस्य बनाया गया है। वहीं सीकर से हरिराम रणवां और सुमेधानंद सरस्वती, दौसा से लोकेश शर्मा और महावीर रलावता तथा भरतपुर से धर्म सिंह और भानु प्रताप सिंह को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है। बीजेपी की इस नई कार्यसमिति में हर जिले से प्रतिनिधित्व देकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति साफ नजर आ रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आने वाले समय में संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *