कैथल में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत:कार ने मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी, खनौरी रोड की घटना

Actionpunjab
2 Min Read




कैथल में खनौरी रोड पर गांव पाडला के पास एक कार ड्राइवर ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। राहगीरों ने जैसे ही यह दुर्घटना देखी तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को भी मौके पर बुलाया। उनकी सहायता से तीनों को कैथल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां पर जांच के बाद दो युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज चल रहा है। इस संबंध में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। सदर थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस को कुछ समय पहले सूचना मिली थी कि कैथल खनौरी रोड पर गांव फ्रांस वाला के बस अड्डे के नजदीक एक एक्सीडेंट हुआ है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त तीनों युवकों को अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर दो को डॉक्टरों ने मृत करार दे दिया है। एक का इलाज चल रहा है। दोनों गांव सीनंद के रहने वाले उन्होंने बताया कि मृतक युवकों की पहचान गांव सीनंद निवासी संदीप (28) व आशु (25) के रूप में हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक गांव हरिपुरा का रहने वाला मेजर सिंह है, जो अस्पताल में दाखिल है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *