सुजानपुर का राष्ट्रीय होली मेला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा:उपमुख्यमंत्री ने शुभारंभ पर घोषणा, पैदल मार्च कर मुरली मनोहर मंदिर तक की यात्रा

Actionpunjab
2 Min Read




हमीरपुर जिले के सुजानपुर का राष्ट्रीय स्तरीय होली मेला अगले वर्ष से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा। यह घोषणा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सुजानपुर के चार दिवसीय राष्ट्रीय होली उत्सव के शुभारंभ पर की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पूर्व में की गई इस घोषणा को आगामी कैबिनेट बैठक में पारित कर इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने मुरली मनोहर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ करने और मंदिर में पूजा में भाग लेने का अवसर मिला है। अग्निहोत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुजानपुर का होली मेला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा। सरकार ऐसे मेलों और उत्सवों को भव्य स्तर पर आयोजित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उपमुख्यमंत्री का लोगों ने किया स्वागत इससे पहले, 1 से 4 मार्च तक आयोजित होने वाले सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली मेले में पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री का विधायक सुजानपुर कैप्टन रणजीत सिंह और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने सुजानपुर शहर में बेनी प्रसाद गेट से रिबन काटकर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया।
सुजानपुर से पैदल मुरली मनोहर मंदिर तक यात्रा की इसके बाद, उन्होंने बस स्टैंड सुजानपुर में झांकियों का अवलोकन किया। यहां देव रूप में सजे छोटे बच्चों की पूजा-अर्चना की गई। अपर बाजार और लोअर बाजार द्वारा प्रतिवर्ष बच्चों को देव रूप में सजाकर झांकियां निकाली जाती हैं, जिनकी मेले के शुभारंभ से पहले पूजा की जाती है। मुख्य अतिथि ने बस स्टैंड सुजानपुर से पैदल मार्च करते हुए ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर तक यात्रा की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *