![]()
लुधियाना के पॉश इलाके बीआरएस नगर (BRS Nagar) में चोरों के हौसले बुलंद हैं। थाना सराभा नगर के अंतर्गत आते ब्लॉक-जी में एक वकील के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों की नकदी और सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सोते रहे परिजन,घर खंगालते रहे चोर शिकायतकर्ता एडवोकेट राजन मंडल निवासी बीआरएस नगर ने पुलिस को बताया कि यह घटना 25 फरवरी 2026 की दरमियानी रात की है। एडवोकेट मंडल अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 03:30 बजे जब उनकी अचानक आंख खुली और उन्होंने कमरे से बाहर आकर देखा तो उनके होश उड़ गए। घर की अलमारियां खुली पड़ी थीं और सारा सामान बिखरा हुआ था। लाखों की नकदी और गहने गायब पीड़ित के मुताबिक चोरों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया। अलमारियों में रखे 1,00,000 रुपये नकद,सोने और चांदी के कीमती आभूषण तथा सिक्के गायब थे। शोर मचाने और घर की तलाशी लेने पर पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर या अन्य रास्ते से अंदर घुसा और वारदात कर फरार हो गया। CCTV में कैद हुए संदिग्ध युवक वारदात के बाद जब आसपास के इलाकों और गली में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उसमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। जो करीब 23 से 24 साल के लग रहे हैं फुटेज में दोनों युवक देर रात मोहल्ले में रेकी करते और घूमते नजर आ रहे हैं।पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस की कार्रवाई थाना सराभा नगर पुलिस ने एडवोकेट राजन मंडल के बयानों पर FIR नंबर दर्ज की है। पुलिस ने मामले में U/S 331(4) BNS U/S 305 BNS,U/S 3(5) BNS धाराओं के तहत केस दर्ज किया है जांच अधिकारी का कहना है हमने घटनास्थल का मुआयना किया है। CCTV फुटेज कब्जे में ले ली गई है। संदिग्धों के हुलिए के आधार पर स्थानीय इनपुट जुटाए जा रहे हैं जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
लुधियाना के BRS नगर में वकील के घर चोरी:रात के अंधेरे में अलमारियां खंगाल ले गए नकदी और जेवर मामला दर्ज
Leave a comment