Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (2 to 8 March 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

Actionpunjab
25 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (2 To 8 March 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

2 से 8 मार्च तक मेष राशि वालों को मेहनत के दम पर कामकाज में सफलता मिल सकती है। वृष राशि वालों के रुके काम दोबारा शुरू होने से राहत मिलेगी। मिथुन राशि वालों के घर और करियर के बीच अच्छा संतुलन बनेगा। तुला राशि वालों को मेहनत का फायदा मिल सकता है। धनु राशि वालों के बिजनेस के लिए अच्छा समय रहेगा। नई जिम्मेदारियों से भी फायदा मिलेगा। मकर राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में फायदा मिलेगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ये हफ्ता सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह कामकाज का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन आपकी ऊर्जा और एकाग्रता आपको स्थिति संभालने में मदद करेगी। अगर आप खुद को बिखरने देने के बजाय अपने लक्ष्य पर केंद्रित रखेंगे, तो कई समस्याओं का हल आसानी से निकाल पाएंगे। व्यस्तता के बावजूद मन बहलाने और खुद को तरोताजा रखने का मौका भी मिलेगा। मित्रों के साथ मेलजोल, बातचीत और छोटे कार्यक्रमों से मन हल्का रहेगा। सप्ताह आपको यह सिखाएगा कि भागदौड़ के बीच भी संतुलन बनाए रखना ही सबसे बडी समझदारी है। नेगेटिव- काम के बोझ को इतना न बढने दें कि वह आपकी चिंता का कारण बन जाए। घर में रिश्तेदारों की आवाजाही बढ़ने से खर्च और जिम्मेदारियां दोनों बढ़ सकती हैं। मकान, गाडी, बीमा या अन्य जरूरी कागजों को बहुत संभालकर रखें। छोटी लापरवाही आगे परेशानी दे सकती है। सप्ताह के बीच में थकान की वजह से चिडचिडापन भी बढ़ सकता है, इसलिए समय-समय पर आराम लेना जरूरी रहेगा।

व्यवसाय- कारोबार में पूरी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ किया गया काम लाभ के रास्ते खोलेगा। कामकाजी महिलाएं अपनी जिम्मेदारियां बहुत अच्छे ढंग से निभाएंगी और अपने काम से अलग पहचान बनाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यशैली और प्रबंधन कौशल को और निखारने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों से समय-समय पर सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के आखिर तक किसी महत्वपूर्ण काम में प्रगति दिख सकती है। लव- घर में किसी पूजा, अनुष्ठान या पारिवारिक आयोजन की योजना बन सकती है। युवा वर्ग को विपरीत लिंगी लोगों से बातचीत में अपनी मर्यादा और सम्मान का ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य- मौसम और बढते प्रदूषण की वजह से खांसी, जुकाम या वायरल बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। बचाव, आराम और सादा खानपान जरूरी रहेगा। आयुर्वेदिक उपाय लाभ दे सकते हैं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह मानसिक स्थिरता आपकी सबसे बडी ताकत रहेगी। दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से आप अपने जरूरी फैसले सही समय पर ले पाएंगे। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी मेहनत से जुटा रहेगा और उसका असर भी धीरे-धीरे दिखेगा। यह सप्ताह आपको धैर्य, अनुशासन और समझदारी के साथ आगे बढने का संदेश देता है। निजी बातों को सीमित लोगों तक रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जितना शांत और संतुलित रहेंगे, उतना ही बेहतर परिणाम पाएंगे। नेगेटिव- किसी के प्रति मन में कटुता न रखें। पुराने विवादों को बातचीत और आपसी समझ से सुलझाने की कोशिश करें। इनकम टैक्स, लोन, किस्त या अन्य कागजी मामलों में कोई उलझन खडी हो सकती है, इसलिए दस्तावेज पहले से ठीक रखें। संतान की गतिविधियों, दिनचर्या और संगति पर नजर रखना जरूरी होगा। बेवजह की जिद या भावुकता आपको गलत दिशा में ले जा सकती है।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर आपकी मेहनत और सहयोग से रुकी हुई गतिविधियां दोबारा गति पकडेंगी। कुछ पुराने काम फिर से शुरू हो सकते हैं और उनसे फायदा भी मिलेगा। हालांकि प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, इसलिए रणनीति मजबूत रखें। कानूनी उलझनों से बचकर रहना जरूरी है। नौकरी में वातावरण सामान्य और शांतिपूर्ण रहेगा, जिससे आप अपने काम पर बेहतर ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह के मध्य में कोई महत्वपूर्ण अवसर भी मिल सकता है। लव- घर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुशासन जरूरी रहेगा। प्रेम संबंधों में परिवार की स्वीकृति मिलने जैसे योग बन सकते हैं, जिससे रिश्ते आगे बढ सकते हैं। स्वास्थ्य- छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां बनी रह सकती हैं। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें। शरीर की जरूरत के अनुसार आराम और सादा खानपान रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह परिवार और निजी जीवन के बीच अच्छा संतुलन बना रहेगा। घर के रखरखाव, मरम्मत या सुधार से जुडा कोई रुका काम अब पूरा करने का सही समय है। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में राहत मिलने से आप खुद को हल्का, सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे। सप्ताह आपको यह भरोसा देगा कि धैर्य और सही योजना से घरेलू और व्यक्तिगत दोनों मोर्चों पर बेहतर स्थिति बनाई जा सकती है। नेगेटिव- ननिहाल पक्ष के लोगों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण के लिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा। आपका भावुक स्वभाव कई बार छोटी बात को भी दिल पर ले सकता है, जिसका असर सीधे स्वास्थ्य और मनोदशा पर पड सकता है। इसलिए हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय खुद को शांत रखने की कोशिश करें। सप्ताह के आखिर में भावनात्मक उतार-चढाव बढ़ सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय में सुधार लाने के लिए नई तकनीक, आधुनिक जानकारी और बाजार की ताजा समझ लेना जरूरी होगा। साझेदारी में पारदर्शिता बनाए रखें, वरना गलतफहमी हो सकती है। इस समय काम की संख्या के साथ उसकी गुणवत्ता पर भी बराबर ध्यान देना होगा। मेहनत का असर जल्दी दिखेगा और आपको बेहतर परिणाम मिलने लगेंगे। जो लोग नया कौशल सीखना चाहते हैं, उनके लिए भी समय फायदेमंद है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार को सकारात्मक रखें। छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें, वरना अनावश्यक दूरी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य- गिरने, फिसलने या हल्की चोट लगने जैसी स्थिति बन सकती है। जोखिम वाले कामों से बचें और वाहन बहुत सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से घर की व्यवस्था, जिम्मेदारियों या पारिवारिक तालमेल को लेकर जो परेशानी चल रही थी, उसमें इस सप्ताह राहत मिलेगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपको सही दिशा देगा और किसी जरूरी काम में सफलता दिला सकता है। सप्ताह के बीच या आखिर में दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन हल्का होगा और मानसिक शांति भी मिलेगी। घर और बाहर, दोनों जगह संतुलन बनाने की आपकी कोशिश सफल होती दिखेगी। नेगेटिव- वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान का ध्यान रखें। बेवजह बहस में पड़ने के बजाय कई बार मौन रहना ज्यादा अच्छा रहेगा। घर की व्यवस्था बनाने में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन समय के साथ स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। इस सप्ताह यात्रा टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि इससे समय और पैसे दोनों का नुकसान हो सकता है। किसी जरूरी बात को लेकर मन में असमंजस भी रह सकता है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रूप से व्यवस्थित चलती रहेंगी। अगर कोई सरकारी मामला, लाइसेंस, बिल, अनुबंध या कागजी प्रक्रिया लंबित है, तो पहले अपने पेपर और फाइलें ठीक कर लें। नौकरीपेशा लोगों को टीमवर्क में अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी प्रोजेक्ट पर साथ मिलकर काम करने से वरिष्ठों की सराहना भी मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा। लव- घर में किसी मांगलिक काम या पारिवारिक आयोजन की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव और भरोसा बढ़ेगा। स्वास्थ्य- एसिडिटी, गैस या पेट से जुड़ी परेशानी से बचने के लिए संतुलित भोजन लें। योग और हल्का व्यायाम स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखेंगे। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपकी विनम्र वाणी और संतुलित व्यवहार कई काम आसान कर देंगे। बच्चों की शिक्षा, करियर या उनके भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण गतिविधियां रहेंगी। परिवार में जो अव्यवस्था कुछ समय से चल रही थी, उसे ठीक करने के लिए आप कुछ जरूरी नियम बना सकते हैं। यह सप्ताह आपको जिम्मेदारी से फैसले लेने और घर के ढांचे को मजबूत करने का मौका देगा। संयम और समझदारी से आप कई रुके काम भी आगे बढ़ा पाएंगे। नेगेटिव- संतान की पढ़ाई या भविष्य को लेकर चिंता रह सकती है। जल्दी परिणाम पाने की चाह में गलत रास्ता न चुनें। अपनी मर्यादा और छवि दोनों का ध्यान रखें। गुस्सा और अहंकार आपकी प्रगति के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा बन सकते हैं। समय के अनुसार खुद को ढालना जरूरी है। कुछ मामलों में मनचाहा परिणाम देर से मिलने पर बेचैनी भी हो सकती है।

व्यवसाय- वर्तमान व्यवसाय में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। आपने कामकाज में जो बदलाव किए हैं, उनका असर आगे चलकर अच्छा परिणाम देगा। कोई आफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो उपयोगी सिद्ध होगी। साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए सप्ताह अच्छा है। नए संपर्क, मीटिंग या बाहरी बातचीत से कामकाज में बढ़त मिल सकती है। लव- पारिवारिक मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल न दें। अपने व्यवहार को संतुलित रखें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी और साथ में समय बिताने के मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य- एसिडिटी, पेट खराब और जोड़ों के दर्द जैसी शिकायत रह सकती है। असंतुलित खानपान और बिगड़ी दिनचर्या से बचें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- आप किसी नई शुरुआत की योजना बना रहे हैं, तो उसे टालने के बजाय इस सप्ताह आगे बढ़ा सकते हैं। समय साथ देने वाला है और मेहनत का फायदा मिलने के संकेत हैं। प्रोफेशनल पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों और युवाओं को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमी दूर करने के लिए भी सप्ताह अनुकूल है। यह समय स्पष्ट सोच, मेहनत और सही दिशा में उठाए गए कदमों का है। नेगेटिव- कोई सरकारी कार्यवाही, कागजी प्रक्रिया या औपचारिक जांच चल रही है, तो उससे जुड़ी बातों में बहुत सावधानी रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ रुकावट या एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है। भाइयों के साथ यदि कोई विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने में पहल आपको ही करनी पड़ सकती है। छोटी बात को लंबा न खींचें और समय रहते समाधान निकालें।

व्यवसाय- व्यवसाय में शेयर, तेजी-मंदी या निवेश से जुड़े काम आगे चलकर लाभ दे सकते हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने के योग हैं। प्रभावशाली लोगों के साथ अच्छे संबंध किसी संस्था, संगठन या बड़े ग्राहक से जुड़ा आर्डर दिला सकते हैं। नौकरी में राजनीति जैसा माहौल परेशान कर सकता है, इसलिए अपने काम पर ध्यान बनाए रखें। लव- घर के सभी सदस्यों और जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। बेवजह के प्रेम संबंधों में समय और ऊर्जा खर्च न करें। जो रिश्ता सच्चा है, उसी पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य- खानपान में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बाहर का खाना कम करें। योग, एक्सरसाइज और नियमित दिनचर्या से तनाव और अवसाद जैसी स्थिति से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ चुनौतियां जरूर रहेंगी, लेकिन समझदारी और धैर्य से उनका हल निकालने पर आपको उम्मीद से बेहतर सफलता मिल सकती है। तनाव में घिरने के बजाय समस्याओं का हल ढूंढने पर ध्यान दें। विदेश में पढ़ाई या नौकरी कर रहे लोगों को किसी महत्वपूर्ण उलझन से राहत मिल सकती है। यह सप्ताह आपको मानसिक मजबूती और व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। नेगेटिव- बेवजह की नकारात्मक बातों को मन में जगह न दें। इससे मूड स्विंग और बेचैनी बढ़ सकती है। टैक्स, सरकारी फीस, दस्तावेज या सरकारी कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। परिस्थितियों को समय रहते संभाल लेना आपके लिए जरूरी रहेगा, वरना बाद में दबाव बढ़ सकता है। सप्ताह के बीच में मन अस्थिर रहने की आशंका है, इसलिए खुद को संतुलित रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत व्यस्तता रहेगी, लेकिन अभी बहुत अधिक मुनाफे की उम्मीद रखना ठीक नहीं होगा। वर्तमान स्थितियां धैर्य मांग रही हैं। सहकर्मियों के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को काम के दबाव की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। काम बढेगा, लेकिन परिणाम धीरे-धीरे सामने आएंगे। लव- विवाह योग्य लोगों की रिश्ते की बातचीत में कोई व्यवधान आ सकता है, इसलिए बोलचाल और निर्णय में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और समझ भी बेहतर होगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा, लेकिन कुछ कमजोरी महसूस हो सकती है। व्यायाम, प्राणायाम और नियमित दिनचर्या को अपनाना फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- रिश्तेदारों के साथ कोई विवाद या तनाव चल रहा है, तो इस सप्ताह उसके सुलझने के संकेत हैं। इससे संबंधों में मधुरता आएगी और मन भी हल्का होगा। ग्रह स्थिति आपको कठिन परिस्थितियों में भी समाधान निकालने की क्षमता दे रही है। दूसरों की सलाह सुनें, लेकिन अंतिम फैसला अपनी समझ से लें। यह सप्ताह आत्मविश्वास, समझदारी और संबंधों को सुधारने का अच्छा अवसर देगा। नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें। घर का कोई इलेक्ट्रिक सामान खराब होने से अचानक खर्च बढ़ सकता है। युवा वर्ग को मौजमस्ती में बहकर अपने करियर या पढ़ाई के साथ लापरवाही नहीं करनी चाहिए। समय का गलत उपयोग आगे नुकसान दे सकता है। घर और बाहर दोनों जगह जिम्मेदारी वाला रवैया रखना जरूरी रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में की गई मेहनत का मनमाफिक परिणाम मिलेगा। अगर कोई बदलाव या नया कदम उठाने की सोच रहे हैं, तो इस सप्ताह उस पर काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से असुविधा भी हो सकती है, इसलिए कार्यस्थल पर नजर बनाए रखें। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के लिए अच्छी डील मिलने के संकेत हैं। सप्ताह कारोबार के लिहाज से सक्रिय रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी से घर में तनाव रह सकता है। समय रहते बातचीत से बात संभालें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराएं। गरिष्ठ भोजन कम लें और नमक-मसाले पर नियंत्रण रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- कोई शुभ समाचार मिलने से यह पूरा सप्ताह उत्साह और खुशी में बीत सकता है। आप खुद को पहले से ज्यादा ऊर्जावान और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। आध्यात्मिक कामों में रुचि लेने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। बाहरी गतिविधियों, मेलजोल और जनसंपर्क पर ध्यान देना आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। यह सप्ताह नए लोगों से जुडने, अपना दायरा बढाने और आगे की तैयारी करने का है। नेगेटिव- गुस्से से बचें और सहयोग की भावना से काम लें। बच्चों की कोई बात आपको आहत कर सकती है, लेकिन डांटने के बजाय शांत तरीके से समझाना बेहतर होगा। परिवार को समय देना भी जरूरी है। अपने कामों में इतने न उलझें कि घर-परिवार के लोग खुद को नजरअंदाज महसूस करें। सप्ताह के मध्य में भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।

व्यवसाय- कारोबार में सुधार आएगा। फूड इंडस्ट्री, खानपान, होटल, केटरिंग या इसी तरह के काम से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। हालांकि फाइनेंस से जुड़े मामलों में थोड़े नुकसान की आशंका भी बनी रहेगी, इसलिए लेनदेन संभलकर करें। सहयोगियों और सहकर्मियों की सलाह उपयोगी साबित होगी। सरकारी नौकरी वालों पर नई जिम्मेदारी या अतिरिक्त काम आ सकता है। लव- परिवार के साथ घूमने, डिनर या छोटे कार्यक्रमों में अच्छा समय बीतेगा। विपरीत लिंगी मित्रों से व्यवहार करते समय मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पीठ दर्द या शरीर में जकड़न की समस्या बढ़ सकती है। समय पर इलाज और आराम जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपकी दिनचर्या में ऐसा सकारात्मक बदलाव आ सकता है कि आप खुद भी चकित रह जाएंगे। नई जानकारियां, नई उपलब्धियां और कुछ उपयोगी अनुभव आपको ऊर्जा देंगे। इससे तनाव कम होगा और काम में रुचि बढ़ेगी। आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी। सप्ताह का बड़ा लाभ यह रहेगा कि आप खुद को ज्यादा व्यवस्थित और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। नेगेटिव- दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। गुस्सा कई बार आपके बनते काम बिगाड़ देता है, इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें। समय के अनुसार अपने स्वभाव में परिपक्वता लाना जरूरी है। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें, वरना अनावश्यक दबाव बढ़ सकता है। छोटी बातों को बड़ा बनाने से बचें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कोई दिक्कत आने पर आपको अपने कुछ उसूलों और व्यावहारिक जरूरतों के बीच संतुलन बनाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। हर जरूरी काम में आपकी मौजूदगी रहना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को फाइनेंस, बिलिंग, अकाउंट या कागजी काम बहुत ध्यान से करने होंगे। छोटी गलती भी नुकसान दे सकती है। लव- वैवाहिक संबंधों में तालमेल अच्छा रहेगा और घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग, बाहर भोजन या घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य- लापरवाही और तनाव की वजह से बदहजमी और एसिडिटी बढ़ सकती है। संतुलित भोजन, समय पर नींद और व्यवस्थित दिनचर्या जरूरी रहेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- यह सप्ताह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। नई-नई योजनाएं दिमाग में आएंगी और जो बड़े काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें फिर से गति आ सकती है। किसी संबंधी से मुलाकात मन को खुशी देगी। कोई खूबसूरत उपहार या अच्छी खबर भी मिल सकती है। विदेश जाने या बाहर से जुड़े कामों के लिए चल रहे प्रयासों में कुछ न कुछ सकारात्मक संकेत मिलेंगे। सप्ताह उम्मीद और प्रगति दोनों देगा। नेगेटिव- मन में कोई उलझन है, तो किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन लें। समय के अनुसार प्रतिक्रिया देना सीखें। अपनी आर्थिक स्थिति का सही आकलन बनाए रखें, क्योंकि व्यर्थ खर्च बढ़ सकते हैं। कोई भी नई योजना बनाते समय बजट का ध्यान जरूर रखें। भावुक होकर या दिखावे में किया गया खर्च बाद में परेशानी दे सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में कामकाज बढ़ेगा, लेकिन आर्थिक दबाव को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। फिलहाल अपने काम में बहुत बड़ा नया प्रयोग करने से बचें। अभी स्थिरता बनाए रखना ज्यादा जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का मौका मिल सकता है या किसी अच्छी कंपनी से नया आफर भी आ सकता है। यह सप्ताह करियर के लिहाज से उम्मीद जगाने वाला है। लव- दांपत्य जीवन में सुख-शांति और सामंजस्य बना रहेगा। घर में सुख-सुविधा की कोई वस्तु आने से सभी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक वातावरण संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य- पेट से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक इलाज, सादा भोजन और समय पर आराम आपको राहत देंगे। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- यह सप्ताह आपके लिए खास रह सकता है। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ बैठकर लाभदायक विषयों पर बातचीत होगी, जिससे आगे की दिशा साफ होगी। अगर गाड़ी, प्रॉपर्टी या कोई बड़ा सामान खरीदने की योजना बन रही है, तो उस पर गंभीरता से विचार करने का अच्छा समय है। सप्ताह आपको सोच-समझकर आगे बढ़ने और महत्वपूर्ण फैसलों में स्पष्टता पाने का मौका देगा। नेगेटिव- कोई पुरानी समस्या या विवाद फिर से उभर सकता है, लेकिन ऐसी स्थिति में भी अपना मनोबल कमजोर न होने दें। आपसी बातचीत से समाधान निकल सकता है। गैरकानूनी या नियमों के खिलाफ किसी भी काम में रुचि न लें। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा। सप्ताह के बीच में मन थोड़ा भारी रह सकता है, इसलिए खुद को संतुलित रखें।

व्यवसाय- कारोबार में छोटी-बड़ी चुनौतियां बनी रहेंगी। ऐसा भी हो सकता है कि किसी मुश्किल स्थिति में आपको अपने उसूलों और व्यवहारिक जरूरतों के बीच संतुलन बनाना पड़े। कर्मचारियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विदेश में नौकरी या बाहर अवसर पाने के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को उम्मीद की किरण दिखाई दे सकती है। कारोबार में धैर्य और व्यावहारिक सोच से काम लेना जरूरी रहेगा। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। घर में किसी प्रियजन के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य- बदहजमी और एसिडिटी से राहत पाने के लिए दिनचर्या और खानपान को नियमित रखना जरूरी है। शरीर में सुस्ती भी बनी रह सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम लें। भाग्यशाली रंग- बसंती, भाग्यशाली अंक- 1

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *