फिल्म कॉलोनी स्थित कचौड़ी की दुकान में लगी आग:तेल और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख; आसपास की दुकानें करवाई बंद

Actionpunjab
1 Min Read



जयपुर के फिल्म कॉलोनी में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे कचौड़ी और नमकीन की एक छोटी दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में गैस सिलेंडर और गर्म तेल मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई। एहतियातन आसपास की सभी दुकानों को तुरंत बंद करवा दिया गया। थाना प्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि दमकल की एक गाड़ी ने करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण खाना बनाते समय गैस सिलेंडर की पाइप में आग लगना बताया गया है। दुकान मालिक मदनलाल मीणा और कर्मचारी सत्यनारायण उस समय दुकान में मौजूद थे। आग से दुकान में रखा तेल और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। मौके पर एएसआई मनोज मीणा जाब्ते के साथ पहुंचे और दुकान में रखे एक बड़े व एक छोटे सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकलवाया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *