![]()
मोगा जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अफीम, हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गांव बुक्कनवाला निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लव को गिरफ्तार किया। लवप्रीत के पास से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। आरोपी नशीली गोलियां सप्लाई करता था मोगा सिटी थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि हवलदार सुरिंदरपाल सिंह ने गश्त के दौरान गांव लंडेके निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को पकड़ा। आरोपी गुरप्रीत सिंह के कब्जे से 40 नशीली गोलियां बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत इन नशीली गोलियों की अवैध बिक्री में शामिल था। दूसरे आरोपी से 40 नशीली गोलियां बरामद एक अन्य कार्रवाई में, थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार मोहकम सिंह ने सूचना के आधार पर गांव चूहड़चक्क निवासी लखवीर सिंह उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से भी 40 नशीली गोलियां मिलीं। सभी पर केस दर्ज पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मोगा में नशा तस्करी के आरोप में 3 गिरफ्तार:हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद; NDPS एक्ट में केस दर्ज
Leave a comment