![]()
मिंत्रा-फ्लिपकार्ट और ब्लू डार्ट से गोल्ड कॉइन मंगवाकर रिफंड कर ठगी करने वाली गैंग के 4 ठगों को वैशाली नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। और 1 बाल अपचारी को निरुद्ध् भी किया है। ASP मुख्यालय शरण कांबले गोपीनाथ ने बताया 26 फरवरी को ब्लू डार्ट कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव योगेश कुमार शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई दर्ज कराई थी और रिपोर्ट में बताया गया कि एक गिरोह द्वारा मिंत्रा व फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों से उच्च मूल्य के गोल्ड कॉइन प्रीपेड ऑर्डर किए जाते थे। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच आरोपियों ने बार-बार प्रीपेड ऑर्डर दिए। जैसे ही उन्हें पता चलता कि ब्लू डार्ट का डिलीवरी एग्जीक्यूटिव पार्सल लेकर निकला है, वे तुरंत ऑर्डर रद्द कर रिफंड प्रक्रिया शुरू करवा देते थे। रिफंड मिलने के बाद आरोपी ब्लू डार्ट के डिलीवरी सेंटर पहुंचते और असली ओटीपी दिखाकर पार्सल प्राप्त कर लेते। इस तरह कंपनियों से रकम भी वापस ले लेते और महंगा सामान भी हड़प लेते थे। प्रकरण में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरुद्ध किया गया है। आरोपियों से,2 आईफोन,4 एंड्रॉयड मोबाइल,1 सोने की चेन,1 सोने का पेंडल युक्त नेकलेस,1 सोने का पेंडल,1 थार गाड़ी बरामद की गई है। आरोपियों से पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।
मिंत्रा-फ्लिपकार्ट और ब्लू डार्ट से गोल्ड कॉइन मंगवाकर ठगी की:पुलिस ने 2 डिलीवरी बॉय समेत चार किए गिरफ्तार;गोल्ड कॉइन मंगवाकर रिफंड के नाम पर ठगी करते थे
Leave a comment