![]()
हरियाणा के बजट में भिवानी को चार बड़ी सौगात मिली हैं। जिनमें से एक तोशाम में आईएमटी स्थापित करना, दूसरा लोहारू में विश्राम गृह व 50 बेड के अस्पताल के भवन का निर्माण। वहीं लोहारू में महिला थाना भी बनाया जाएगा। इन चारों घोषणाओं में तोशाम हल्के व लोहारू हल्के पर फोकस किया गया है। तोशाम हल्का मंत्री श्रुति चौधरी का है, जबकि लोहारू हल्के में भाजपा को हार मिली थी। इन दोनों हल्कों पर ही सरकार ने फोकस रखा है। हरियाणा के बजट में घोषणा की है कि तोशाम में आईएमटी स्थापित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि तोशाम सहित अन्य जगह आईएमटी स्थापित करने के लिए ई-भूमि पोर्टल पर जमीन के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। इसके अलावा लोहारू में 50 बिस्तर का अस्पताल भवन का निर्माण भी किया जाएगा। वहीं लोहारू में नए विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। साथ ही लोहारू में महिला पुलिस थाना बनाया जाएगा। बता दें भिवानी जिले में चार विधानसभा क्षेत्र (भिवानी, बवानीखेड़ा, लोहारू व तोशाम) हैं। 2024 विधानसभा चुनाव इन चारों विधानसभा क्षेत्रों में से 3 विधानसभा क्षेत्रों (भिवानी, बवानीखेड़ा व तोशाम) पर भाजपा की जीत हुई और अकेले लोहारू में कांगेस के विधायक बने हैं। तोशाम में आईएमटी खोलने का एक ऐतिहासिक निर्णय
बजट के बाद राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने बयान जारी किया कि सरकार ने तोशाम में आईएमटी खोलने का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे भिवानी, दादरी और हांसी सहित नजदीक के सभी क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। पढ़े लिखे योग्य युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि तोशाम में आईएमटी कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है। विकास के नए द्वार खुलेंगे
सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने बयान जारी किया कि इससे तोशाम क्षेत्र के विकास में नए द्वार खुलेंगे। क्षेत्र का औद्योगिक विकास होगा। युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा। भिवानी में मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होने से क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था में भूतपूर्व सुधार हुआ है। क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूसरे क्षेत्रों में नहीं भटकना पड़ रहा है। सभी सुविधाएं सरकार जल्द पूरा करने जा रही है। नहरी पानी का समान बटवारा होने से सभी क्षेत्रो के किसानों को समय पर नहरी पानी उपलब्ध हो पा रहा है। नहरो की मरम्मत और निर्माण का कार्य तीव्र गति से हो रहा है। सरकार हर वर्ग तक सुविधा पहुंचाकर क्षेत्र के लिए प्रगति के द्वार खोल रही है। भाजपा सरकार में सब का साथ ,सबका विकास का लक्ष्य साकार किया जा रहा है। लडखड़ाया हुआ बजट कैसे प्रदेश को विकास की पटरी पर लाएगा : अशोक बुवानीवाला
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के उद्योग सैल के चेयरमैन अशोक बुवानीवाला ने कहा कि बजट में आंकड़ों को सजाकर पेश किया गया है। धरातल पर इससे कोई खुशहाली नहीं आने वाली। लडखड़ाया हुआ यह बजट आखिर कैसे प्रदेश को विकास की पटरी पर लाएगा। बुवानीवाला ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की कृषि में बढ़ती लागत, बेरोजगारी से परेशानी युवाओं का पलायन और छोटे व्यापारियों की समस्याओं की तरफ सरकार का कभी ध्यान ही नहीं रहा। मूलभूत सुविधाओं की तरफ सरकार ने ध्यान ना देकर अपनी बाजीगरी इस बजट में दिखाने का काम किया है। जिन मुद्दों पर सरकार को ध्यान देना चाहिए, वे मुद्दे हमेशा ही सरकार के बजट से बाहर रहते हैं।
बजट में भिवानी को 4 बड़ी सौगात:मंत्री व हारे हल्के पर फोकस, तोशाम को आईएमटी तो लोहारू को अस्पताल, रेस्ट हाउस व महिला थाना मिला
Leave a comment