मोगा में अवैध शराब की भट्ठी का भंडाफोड़:एक आरोपी गिरफ्तार, 200 लीटर लाहन, 2 बोतल अवैध शराब बरामद

Actionpunjab
2 Min Read




मोगा जिले के निहाल सिंह वाला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 200 लीटर लाहन, दो बोतल अवैध शराब और एक चालू भट्ठी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। थाना प्रभारी पूर्ण सिंह ढालीवाल ने बताया कि हवलदार सिकंदर सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गांव सैदोके के बस अड्डे के पास सूचना मिली कि रविंदर सिंह उर्फ नीना पुत्र प्रीतम राम, निवासी दाना पट्टी सैदोके, जिला मोगा, अवैध शराब बनाने और बेचने का आदी है। उसके घर से बड़ी मात्रा में लाहन या शराब बरामद हो सकती है। घर से 200 लीटर लाहन, दो बोतल अवैध शराब बरामद सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी रविंदर सिंह के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से 200 लीटर लाहन, दो बोतल अवैध शराब और चालू हालत में भट्ठी बरामद की गई। बरामद सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में थाना निहाल सिंह वाला में मुकदमा नंबर 34, धारा 61/1/14 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और नशे के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *