IIMC का बड़ा सम्मान:यूपी मेट्रो के पंचानन मिश्रा बने 'PR पर्सन ऑफ द ईयर', लखनऊ से आगरा तक चमकाया मेट्रो का नाम

Actionpunjab
3 Min Read




उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। देश के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान, भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC, दिल्ली) ने यूपी मेट्रो के संयुक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) पंचानन मिश्रा को ‘पीआर पर्सन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें वर्ष 2025 के दौरान मेट्रो की ब्रांडिंग और जनता के बीच बेहतर तालमेल बैठाने के लिए दिया गया है। (IIMCAA) पुरस्कार समारोह में देशभर के मीडिया दिग्गजों के बीच उनके नाम की घोषणा की गई। इस सफलता पर यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने उन्हें बधाई दी है। लखनऊ, कानपुर और आगरा में मेट्रो को घर-घर पहुँचाया पंचानन मिश्रा ने यूपी के तीन बड़े शहरों लखनऊ, कानपुर और आगरा में मेट्रो परियोजनाओं को आम जनता से जोड़ने के लिए कई सफल कैंपेन चलाए। सिर्फ सूचना देना ही नहीं, बल्कि स्टेशनों पर अलग-अलग सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए यात्रियों की संख्या (राइडरशिप) बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने मेट्रो को सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट का जरिया नहीं, बल्कि शहर की लाइफलाइन के तौर पर पेश किया। सोशल मीडिया का सटीक इस्तेमाल पड़ा भारी आज के दौर में जहां सूचनाएं सेकंडों में फैलती हैं, वहां यूपी मेट्रो के सोशल मीडिया हैंडल्स को बेहद सक्रिय और मददगार बनाया गया। पंचानन मिश्रा के नेतृत्व में जनसंपर्क विभाग ने यात्रियों की शिकायतों का निस्तारण करने और मेट्रो की नई सुविधाओं की जानकारी सीधे लोगों के मोबाइल तक पहुँचाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का बखूबी इस्तेमाल किया। इसी कुशल मैनेजमेंट को देखते हुए जूरी ने उन्हें इस साल का सर्वश्रेष्ठ पीआर प्रोफेशनल चुना है। क्या है यह पुरस्कार और क्यों है खास? IIMC एल्युमनाई एसोसिएशन हर साल 10 अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार देता है। इसमें मुख्य रूप से जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, एग्रीकल्चर जर्नलिज्म, एडवरटाइजिंग और पब्लिक रिलेशन जैसे क्षेत्र शामिल हैं। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में लीक से हटकर काम किया हो। यूपी मेट्रो के एमडी सुशील कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि बेहतर जनसंपर्क से ही किसी भी सरकारी प्रोजेक्ट की सफलता तय होती है। पंचानन मिश्रा और उनकी टीम ने मेट्रो की छवि को जनता के बीच सकारात्मक बनाने में कड़ी मेहनत की है, जिसका फल आज इस सम्मान के रूप में मिला है।

पंचानन मिश्रा की उपलब्धि:

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *