फरीदाबाद में युवक ने नहर में कूदने की धमकी दी:पुलिस ने झाड़ियों से सुरक्षित बाहर निकाला; परिजनों से हुआ था झगड़ा

Actionpunjab
2 Min Read




फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र के हरकेश नगर कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक युवक द्वारा नहर में कूदने की कोशिश की गई। हालांकि समय रहते पुलिस की सतर्कता से युवक को सुरक्षित ढूंढ लिया गया और बाद में समझा-बुझाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पिंटू नाम का 25 वर्षीय युवक मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला है। वह पिछले कुछ समय से हरकेश नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा है। पिंटू दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है और इसी से अपने परिवार का गुजारा चलाता है। वह शादीशुदा है। नहर में कूदने की बात कहकर घर निकला मंगलवार सुबह किसी घरेलू बात को लेकर उसका परिवार के साथ झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर वह गुस्से में आ गया और घरवालों से कह दिया कि वह नहर में कूदकर अपनी जान दे देगा। यह कहकर पिंटू घर से निकल गया। परिजनों ने पुलिस की दी सूचना परिवार के लोग घबरा गए और उसके पीछे-पीछे नहर की ओर दौड़े। उन्होंने देखा कि वह नहर की बाउंड्री पार कर नीचे उतर गया। उसे नीचे जाते देख परिजनों को लगा कि वह नहर में कूद गया है। डर के कारण उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी कि एक युवक नहर में कूद गया है। झाड़ियों में छिपा बैठा था सुबह करीब 9 बजे सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत नहर के आसपास तलाश शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक लगातार तलाश करने के बाद पुलिसकर्मियों को नहर की बाउंड्री के नीचे बनी घनी झाड़ियों में कोई हलचल दिखाई दी। पास जाकर देखा तो पिंटू वहीं झाड़ियों में छिपा हुआ बैठा मिला।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *