होली विवाद में पुलिस पर मारपीट का आरोप:पीलीभीत में घर में घुसकर पिटाई का वीडियो आया सामने तीन घायल

Actionpunjab
2 Min Read




पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में होली के दिन बच्चों के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। ग्रामीणों ने आसाम चौकी पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी लोगों पर हाथ उठाते दिख रहे हैं। यह घटना सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रूपपुर कृपा गांव की है। जानकारी के अनुसार, होली के त्योहार के दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। यह मामूली विवाद जल्द ही दो पक्षों के बीच बड़े झगड़े में बदल गया, जिससे गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद की सूचना मिलने पर आसाम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने स्थिति को शांत करने के बजाय आक्रामक रुख अपनाया। पुलिसकर्मियों पर जबरन घरों में घुसकर महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दरोगा कथित तौर पर गाली-गलौज करते और लोगों पर हाथ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस झड़प में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। सुनगढ़ी थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि पुलिस टीम दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर गांव गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाए जा रहे मारपीट और घर में घुसने के आरोपों को निराधार बताया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *