![]()
फरीदाबाद में होली के त्योहार को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में विशेष तैयारियां की गई हैं। इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत करने के लिए सभी इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उनकी ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई गई है, ताकि किसी भी समय आने वाले मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। सिविल अस्पताल में होली के दिन विशेष व्यवस्था की गई है। अस्पताल में सभी जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है, ताकि किसी भी मरीज को दवाइयों की कमी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा अस्पताल में एंबुलेंस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। जो एंबुलेंस फील्ड में तैनात हैं, उन्हें सिविल अस्पताल के संपर्क में रखा गया है, ताकि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत मौके पर भेजा जा सके। इमरजेंसी टीम और स्टाफ की संख्या बढ़ाई गई सिविल अस्पताल के डिप्टी सीएमओ एम.पी. सिंह ने बताया कि होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी टीम की संख्या बढ़ा दी गई है। डॉक्टरों के साथ-साथ पैरामेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई है, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में दो शिफ्टों में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ तैनात रहेंगे, जो आने वाले मरीजों की तुरंत जांच और उपचार करेंगे। गंभीर मरीजों के लिए हायर सेंटर भेजने की व्यवस्था एम.पी. सिंह ने बताया कि अगर कोई गंभीर मरीज आता है, तो उसे तुरंत हायर सेंटर भेजने की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई गई है और सभी एंबुलेंस को अलर्ट रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज को तुरंत दूसरी जगह भेजा जा सके। लोगों से शांति और सावधानी के साथ त्योहार मनाने की अपील डिप्टी सीएमओ ने लोगों से अपील की कि होली का त्योहार खुशी और शांति के साथ मनाएं। किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी से बचें और सावधानी के साथ रंग खेलें। उन्होंने कहा कि कोशिश करें कि हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि केमिकल वाले रंग त्वचा और आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। खासकर बच्चों को केमिकल रंगों से दूर रखना चाहिए।
फरीदाबाद में होली पर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर:अस्पतालों में विशेष इंतजाम; डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, एंबुलेंस व इमरजेंसी में ड्यूटी ड्यूटी बढ़ाई
Leave a comment