रोहतक में सगे भाइयों समेत 4 युवकों की मौत:कार ने बाइक में मारी टक्कर, ड्राइवर के खिलाफ FIR

Actionpunjab
2 Min Read




रोहतक जिले के गांव चुलियाना के मोड पर कार और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार 4 युवकों की मौत हो गई। सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया। मृतकों की पहचान गांव ईस्माइला 11बी निवासी सोनू पुत्र शिव नारायण, मोहन पुत्र जयनारायण, राजकुमार पुत्र जयनारायण और राजेश पुत्र समुंद्र के रूप में हुई। चारों एक ही बाइक पर सवार थे और कार के साथ टक्कर होने के बाद मौके पर ही 2 युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं दो युवकों ने पीजीआई जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दो सगे भाई और दो गली के रहने वाले युवक
मृतकों में मोहन और राजकुमार दोनों सगे भाई है, जबकि सोनू और राजेश गली में ही रहते थे। चारों फाग उत्सव के दिन एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, जो हादसे का शिकार हो गए। युवकों की मौत होने की सूचना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस मामले में कर रही जांच
आईएमटी थाना पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 2 युवकों के शवों को कब्जे में लिया। वहीं, पीजीआई जाते समय 2 घायलों की भी मौत हो गई। पुलिस ने चारों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *