भास्कर अपडेट:मुंबई में नाबालिग की कार से हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पिता को जमानत दी

Actionpunjab
2 Min Read




मुंबई की एक कोर्ट ने बुधवार को 17 वर्षीय उस लड़के के पिता को जमानत दे दी, जिसकी कार से टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। कोर्ट ने पाया कि मौजूद सबूतों से यह साफ होता है कि आरोपी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि घटना के समय उसका बेटा कार चला रहा था। जज आरएम जाधव ने कहा- अपराध की प्रकृति और गंभीरता तथा आरोपी की भूमिका को ध्यान में रखते हुए, मैंने पाया कि आरोपी को कुछ शर्तों के साथ जमानत पर रिहा किया जा सकता है। जज ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर की। यह हादसा 5 फरवरी को मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमैया कॉलेज के पास हुआ था। हादसे में 33 साल के ध्रुमिल पटेल की मौत हो गई और उनकी पत्नी मीनल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। आज की बाकी बड़ी खबरें… भारतीय सेना 12 मार्च से अपनी नई पोर्टर कंपनी के लिए 800 पोर्टर भर्ती करेगी भारतीय सेना 12 मार्च से भर्ती अभियान चलाकर अपनी नई पोर्टर कंपनी के लिए 800 पोर्टर भर्ती करेगी। अधिकारियों के मुताबिक, सेना की पोर्टर कंपनी के लिए 600 पोर्टर और 200 रिजर्व पोर्टर की भर्ती हेतु राजौरी और पुंछ जिलों में सात स्थानों पर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैलियां राजौरी और पुंछ सेक्टर में स्थित सात अलग-अलग ब्रिगेड मुख्यालयों में आयोजित होंगी, जहां स्थानीय युवाओं को पोर्टर के रूप में भर्ती किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *