कुरुक्षेत्र में पिता के दोस्त से 12 लाख ठगे:ऑस्ट्रेलिया भेजने का दिया झांसा, एजेंट की गर्लफ्रेंड से छेड़खानी का केस लगवाने की धमकी

Actionpunjab
3 Min Read




हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर में ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एजेंट ने अपने पिता के दोस्त से 12 लाख रुपए हड़प लिए। आरोपी ने उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया। वीजा नहीं लगा तो आरोपी गलत इल्जाम लगाकर टीचर को जेल भिजवाने की धमकी देने लगे। साथी टीचर ने अपने बेटे से वीजा लगवाने की सिफारिश करवाई थी। चंदगी राम निवासी हरी नगर ने पुलिस को बताया कि आरोपी में से एक सतीश कुमार उसके साथ ही पढ़ाता है। सतीश कुमार ने उसे अपने बेटे नीरज वर्मा के बारे में बताया था। नीरज कुरुक्षेत्र में न्यू बस स्टैंड के पास इमिग्रेशन का काम करता है। वह अपने बेटे तुषार को स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहते थे। सतीश ने नीरज के ऑफिस का पता और नंबर दिया। फाइल के साथ मांगे 50 हजार नीरज ने उसे अपने ऑफिस बुलाया और अपनी असिस्टेंट रीतू से मिलवाया। नीरज ने जल्द वीजा लगवाने का दावा किया। उसने फाइल खर्चे के 50 हजार रुपए, बेटे का पासपोर्ट और कागजात ले लिए। आरोपी ने एक महीने का टाइम देकर फीस और टिकट खुद करवाने की बात कही। फीस के नाम पर ठगे पैसे कुछ दिन बाद नीरज ने फोन पर बताया कि तुषार की फाइल लग गई है। अब फीस भरनी है। विश्वास करके उसने 24 अप्रैल को 10 लाख 40 हजार रुपए RTGS किए। फिर नीरज ने कहा कि वीजा लग गया है और रीतू के अकाउंट में 1.12 लाख रुपए मांगे। तब उसने 82,500 रुपये और 30,000 रुपये गूगल-पे से ट्रांसफर किए। आरोपी उससे 12 लाख से ज्यादा पैसे ले गया। फर्जी डॉक्यूेंट भेज दिए एक महीने से ज्यादा का टाइम बीतने पर उसने नीरज से वीजा के लिए पूछा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। उसने डॉक्यूमेंट मांगे तो आरोपी ने फर्जी डॉक्यूमेंट भेजे। साथ ही फीस भरने की कोई पेमेंट नहीं दिखाई। नीरज ने उससे बातचीत बंद कर दी। तब उसने नीरज के पिता सतीश से बातचीत की तो पता चला कि उसने नीरज को बेदखल कर रखा है। चेक हुए बाउंस उसने 30 दिसंबर को पुलिस को शिकायत दी, तो आरोपी ने उसे चेक दिया। इस चेक को 30 दिन बाद बैंक में लगाने की रिक्वेस्ट की, लेकिन चेक बाउंस हो गया। फिर बातचीत करने पर नीरज ने उसे गर्लफ्रेंड से छेड़खानी के केस में फंसाने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने सिटी थाना थानेसर में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *