छात्र की मौत के बाद परिजनों ने दिया धरना:करंट लगने से कल बीएसटीसी छात्र की हुई थी मौत, केईडीएल पर लगाया लापरवाही आरोप

Actionpunjab
2 Min Read




कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित लैंडमार्क सिटी में होली के दिन करंट लगने से बीएसटीसी छात्र की मौत के बाद आज परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में मृतक के परिजन, रिश्तेदार और समाज के लोग हॉस्टल के बाहर धरने पर बैठ गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान 21 वर्षीय धीरज मीणा के रूप में हुई है, जो बीएसटीसी का छात्र था। बताया जा रहा है कि होली के मौके पर धीरज अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहा था और उसी दौरान मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने निजी बिजली कंपनी केईडीएल की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों और समाज के लोगों का आरोप है कि बिजली व्यवस्था में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। इसी को लेकर लोगों ने घटनास्थल पर धरना देते हुए मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में समाज के लोग और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं कुन्हाड़ी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *