![]()
बहराइच जिले के मटेरा इलाके में स्थित परागी पुरवा गांव के पास गुरुवार सुबह एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक पिछले तीन दिनों से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मटेरा थाना क्षेत्र के करौंदा गांव निवासी 60 वर्षीय मोहनलाल बीते 2 मार्च को किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उनके परिवार के सदस्य लगातार उनकी तलाश कर रहे थे और गुमशुदगी की सूचना भी दी थी। गुरुवार सुबह परागी पुरवा गांव के पास उनका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को तुरंत कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पुत्र राम समुझ ने बताया कि उनके पिता के चेहरे पर चोट के निशान थे। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बुजुर्ग की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बहराइच में तीन दिन से लापता बुजुर्ग का शव मिला:चेहरे पर चोट के निशान मिले, घर वालों ने हत्या की आशंका जताई
Leave a comment