पलवल में विवाहिता को घर से निकालने का आरोप:दहेज और 3 तलाक की धमकी; पुलिस ने पति समेत 7 पर केस दर्ज किया

Actionpunjab
2 Min Read




पलवल जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र की मेव कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, घर से निकालने और तीन तलाक की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना इंचार्ज सीमा के अनुसार, हसनपुर निवासी रुकसार ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका निकाह 26 जुलाई, 2020 को नूंह जिले के रोजका मेव गांव निवासी आरिज के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शादी में उसके माता-पिता ने करीब 6 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था और 2 लाख रुपए कैश की मांग करने लगा। दो बेटी पैदा होने पर व्यवहार बदल गया रुकसार का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति और अन्य ससुरालजनों ने उसे मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसकी ज्वेलरी भी छीन ली। विवाहिता ने बताया कि उसने 2022 में एक बेटी और 2023 में दूसरी बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार और ज्यादा खराब हो गया। बेटियों संग घर से बाहर निकालने का आरोप आरोपियों ने उससे 3 लाख रुपए की और मांग करते हुए उसे दोनों बेटियों सहित घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि तब से वह अपने मायके में रह रही है। उसका आरोप है कि आरोपी पति दहेज में 3 लाख रुपए कैश न लाने पर उसे तीन तलाक देने और जान से मारने की धमकी देता है। पति समेत सात पर केस दर्ज महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति आरिज, ससुर जमशेद, मामली, रहमत, हन्नी मिस्त्री समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *