![]()
खैरथल में एक कुत्ता 8 माह के भ्रूण को मुंह में लेकर घूम रहा था। लोगों ने देखा तो कुत्ते के मुंह से भ्रूण को छुड़वाया। कुत्ता भ्रूण को कचरे में में पटककर भाग गया। लोग भ्रूण को हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। घटना शहर के पुरानी आबादी क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास वार्ड 11 की है। पार्षद राहुल रसगोन ने बताया-सुबह कुत्ते के द्वारा भ्रूण को मुंह में लेकर घूमने की सूचना मिली थी। भ्रूण के एक हाथ पर गंभीर घाव थे। पीएमओ डॉ. नितिन शर्मा ने बताया- जांच के बाद भ्रूण को मॉर्च्युरी में रखवाया और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों और अस्पतालों में हाल ही में हुई डिलीवरी के बारे में पूछताछ की है। सीसीटीवी से माता-पिता की पहचान करने की कोशिश भी की जा रही है।
8 माह के भ्रूण को कुत्ते ने नोंचा:कचरे के ढेर के पास मुंह में लेकर घूम रहा था
Leave a comment