रोहतक में पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़:लाठ गांव का रहने वाला आरोपी, दोनों पैरों में लगी गोली, हालत सामान्य

Actionpunjab
3 Min Read




रोहतक में गांधरा मोड़ के पास पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके कारण वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने आरोपी को काबू करते हुए ईलाज के लिए पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया। बदमाश की पहचान 37 वर्षीय दीपक पुत्र धर्मवीर निवासी गांव लाठ सोनीपत के रूप में हुई। सीआईए-2 टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी दीपक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में गांधरा मोड़ के पास घूम रहा है। सूचना के बाद सीआईए-2 टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रूकने का इशारा किया। आरोपी दीपक ने रूकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान पुलिस ने बदमाश दीपक के दोनों पैरों में गोली मार दी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने आरोपी को काबू करते हुए ईलाज के लिए पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया है। दोनों तरफ से एक दर्जन के करीब हुई फायरिंग
पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग की गई। इसमें बदमाश दीपक की तरफ से पहले फायर किया गया, जिसके बाद सीआई-2 टीम ने फायरिंग करते हुए आरोपी को घायल कर दिया। मुठभेड़ के बाद FSL एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया। सत्यवान की हत्या में प्रदीप डागर का शूटर था दीपक
20 फरवरी को हुई गांव खेड़ी साध निवासी सत्यवान की हत्या करने के मामले में दीपक लाठ शामिल रहा। मुख्य आरोपी प्रदीप डागर के साथ दीपक लाठ शूटर के रूप में मौजूद था। इस मामले में पुलिस ने प्रदीप डागर सहित 6 आरोपियों को काबू कर रखा है। पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा आरोपी दीपक
सीआईए-2 इंचार्ज सतीश कादयान ने बताया कि प्रोपर्टी डीलर सत्यवान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक ओर आरोपी को काबू किया है। आरोपी गांव लाठ सोनीपत निवासी दीपक है, जो प्रदीप डागर के साथ शूटर के तौर पर हत्या में शामिल रहा। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *