![]()
नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 42 सीटों के साथ सबसे आगे है। वहीं गगन थापा की पार्टी नेपाली कांग्रेस को 5 सीटें मिली है। दूसरी तरफ पूर्व पीएम केपी ओली की कम्युनिस्ट पार्टी को अभी तक सिर्फ 2 सीटें मिली हैं। केपी ओली खुद भी झापा-5 सीट पर काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह से करीब 1100 वोटों से पीछे चल रहे हैं। पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद गुरुवार को हुए चुनाव में 60% से ज्यादा लोगों ने वोटिंग की। वोटों की गिनती में 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी। हालांकि प्रत्यक्ष चुनाव वाली 165 सीटों के नतीजे मतगणना शुरू होने के 24 घंटे के भीतर जारी किए जा सकते हैं। सभी 275 सीटों की गिनती पूरी होने में दो से तीन दिन और लग सकते हैं। इस चुनाव में बालेन शाह और गगन थापा को प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। नेपाल चुनाव से जुड़ीं तस्वीरें… नेपाल चुनाव से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लाइव लिंक से गुजर जाइए…
नेपाल चुनाव- शुरुआती रुझानों में बालेन शाह की पार्टी आगे:अबतक 50 में से 42 सीटों पर बढ़त, पूर्व PM ओली 1100 वोटों से पीछे
Leave a comment