तेल अवीव/तेहरान4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का आज सातवां दिन है। इजराइली और अमेरिकी सेनाओं ने शुक्रवार को भी ईरान के अहम ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। ईरान के इजराइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के साथ अन्य जगहों पर भी हमले जारी हैं।
28 फरवरी को शुरू हुई इस जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत हो गई थी। अमेरिका-इजराइल तीन दिन में 5000 से ज्यादा बम गिरा चुके हैं। इससे ईरान में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
13 फोटोज में देखें, हमलों के बाद के हालात…
ईरान के हमले

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान ने गुरुवार रात को इजराइल के खिलाफ क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया। क्लस्टर में एक ही बम में कई बम होते हैं।

ईरानी हमले में गुरुवार रात दुबई की एक बिल्डिंग में आग लग गई।

ईरान ने सेंट्रल इजराइल में गोले दागे। इससे कई जगहों पर आग लग गई। राहत-बचाव टीमें मौके पर काम करती दिखीं।

यह तस्वीर बहरीन के जुफैर इलाके में स्थित हिल्टन होटल की है। रिपोर्ट के मुताबिक यह आग ईरान के ड्रोन हमले के बाद लगी।

ईरान ने शुक्रवार को कुवैत के अल-जहरा इलाके में स्थित अली अल सलेम एयरबेस को निशाना बनाया। हमले के बाद एयर बेस के पास धुआं उठता हुआ।
अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमले

अमेरिका ने गुरुवार को कई ईरानी जहाजों को निशाना बनाया।

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शुक्रवार ईरानी जहाज पर हमले का वीडियो जारी किया।

ईरान के बुशहर हवाई अड्डे पर गुरुवार को इजराइली हमले का फुटेज।
इजराइल के लेबनान में हमले

इजराइल ने शुक्रवार को लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर फिर हमला किया। बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर कथित हमलों के बाद धुआं उठता दिखाई दिया।

इजराइली सेना ने लोगों से बेरूत के दक्षिणी उपनगरों के पूरे इलाकों को खाली करने को कहा है। इसके बाद से सड़क पर ट्रैफिक में फंसे वाहन दिखाई दे दिए। अब तक एक लाख से ज्यादा लोग यह इलाका खाली कर चुके हैं।

बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में लोगों को जो वाहन मिल रहा है, उससे घर छोड़ रहे हैं। कई लोग लोडिंग वाहन, ट्रक, कारों से जाते दिखे।
दुबई में बाजार खाली

दुबई में ईरान के हमलों के वजह से बाजार खाली है। लोग सिर्फ जरूरी सामान लेने ही बाहर आ रहे हैं। बीच पर भी कुछ टूरिस्ट नजर आए।
इटली की संसद में ट्रंप का विरोध

इटली की संसद के निचले सदन (लोअर हाउस) में शुक्रवार को ईरान जंग पर चर्चा हुई। इस दौरान ग्रीन और लेफ्ट अलायंस के सांसद तथा सदस्य अमेरिका-विरोधी बैनर लेकर पहुंचे और नारेबाजी की।
——————–
ये खबर भी पढ़ें…
भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका का हमला: श्रीलंका के पास डूबा, 87 सैनिकों की मौत; 32 का रेस्क्यू किया

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। अमेरिका ने भारत से लौट रहे एक ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया है। हमले में अब तक 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
