लुधियाना में कपड़ों के शोरूम में भीषण आग:दो मंजिलें चपेट में आईं, शॉर्ट सर्किट के कारण हादसा; सामान जलकर राख

Actionpunjab
1 Min Read




लुधियाना में घुमार मंडी में शुक्रवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कपड़ों के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। रात करीब 10 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम की दोनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार बलबीर सिलक स्टोर अशोक इंटरप्राइजेज में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। चश्मदीदों के मुताबिक शोरूम से धुआं निकलता देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। गनीमत यह रही कि रात का समय होने के कारण बाजार में भीड़ कम थी, जिससे किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन लाखों का कपड़ा जलकर राख होने का अनुमान है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *