![]()
यूपीएससी की ओर से शुक्रवार को घोषित किए गए सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परीक्षा परिणाम में अजमेर के मोहित गुप्ता ने 58वीं रैंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन कर दिया। आदर्श नगर निवासी ब्रजमोहन गुप्ता के पुत्र मोहित ने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की। पूर्व में यूपीएससी 2023 उन्होंने 192 रैंक प्राप्त की थी। वे आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहे हैं। यूपीएससी 2023 प्रीलिम्स के एक सप्ताह पूर्व ही मोहित की माताजी शशि गुप्ता का निधन हो गया था। मोहित के अनुसार माताजी का सपना था कि बेटा भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाए। उसी से प्रेरणा लेकर इन्होंने दोबारा परीक्षा की तैयारी की। तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद प्रीलिम्स, मेंस व इंटरव्यू में अच्छे अंकों के साथ आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण कर मां के सपने को साकार कर दिया। पिता बोले-बेटे की उपलब्धि नहीं देख पाई मां पिता ब्रजमोहन गुप्ता ने बताया कि पत्नी शशि गुप्ता वैशाली नगर स्थित राजकीय महात्मा गांधी स्कूल में प्रिंसिपल थीं। 2023 में उनका असामयिक निधन हो गया। उनका सपना था कि बेटा भारतीय प्रशासनिक सेवा का अफसर बने। वे खुद अपने जीवन में इस उपलब्धि को नहीं देख पाईं लेकिन मोहित ने अपनी मां के सपने को साकार कर दिया है। गुप्ता ने बताया कि मोहित 3 साल से सिविल सेवा की तैयारी कर रहा था। उसकी मां 2030 में रिटायर होने वाली थी। लंबा सेवाकाल बाकी था। गुप्ता ने बताया कि वे खुद तोषनीवाल इंडस्ट्री में एजीएम के पोस्ट पर रहे थे। 2018 में वहां से अलग हो गए। इसके बाद पार्टनरशिप में ट्रेडिंग का काम कर रहे हैं। बहन का पूरा सपोर्ट मिला। गुप्ता ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी डॉक्टर है। अभी आजमगढ़ में है दामाद भी डॉक्टर हैं। डॉक्टर बेटी ने मोहित को खूब सपोर्ट किया। उसकी प्रेरणा से ही आज बेटा मोहित इस मुकाम पर पहुंचा। फाउंडेशन ट्रेंनिंग के गोल्ड मेडलिस्ट हैं मोहित गुप्ता बताते हैं कि मसूरी में फाउंडेशन ट्रेनिंग चल रही थी। इस ट्रेनिंग में मोहित ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। गृहमंत्री अमित शाह ने मोहित को गोल्ड मेडल व ट्रॉफी प्रदान की हैदराबाद में ले रहे आईपीएस की ट्रेनिंग । मोहित वर्तमान में हैदराबाद से आईपीएस की ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं। मोहित ने स्कूली शिक्षा अजमेर से प्राप्त की। इसके बाद आईआईटी कानपुर से बीटेक 2022 में इलेक्ट्रिकल में पूर्ण की
पढें ये खबर भी… अजमेर नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर सहित 4 APO:UDH मंत्री खर्रा ने की घोषणा-कलेक्टर करेंगे जांच; शिव विधायक ने उठाया था मुद्दा अजमेर नगर निगम में नियम के विरूद्ध पट्टे जारी करने का मामला सामने आया है। इस पर बाड़मेर के शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर लगाया। भाटी ने तीन माह में जारी किए गए सभी पट्टों की जांच कर इसमें शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर जवाब देते हुए यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने फर्जी पट्टा जारी करने के मामले में उपायुक्त विकास, वरिष्ठ प्रारूपकार, कनिष्ठ अभियंता सिविल और कनिष्ठ सहायक को एपीओ को कर दिया। वहीं, पिछले छह माह में जारी किए गए पट्टों की अजमेर कलेक्टर लोकबंधु को दो सप्ताह में जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। पूरी खबर पढें
UPSC में अजमेर के मोहित गुप्ता के 58वीं रैंक:मां चाहती थी बेटा आईएएस बने, निधन के बाद किया सपना पूरा
Leave a comment