![]()
गाजियाबाद के भोजपुर क्षेत्र के नाहली में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जहां दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। मौके पर पहुंचे दरोगा भीड़ के सामने बेबस नजर आए और वीडियो बनाते रहे। इस मामले में वीडियो भी सामने आई है। जहां दोनों में प्रधानी के पद के लिए वर्चस्व की जंग चल रही है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को हिरासत में लिया है। सीसी टीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। गांव में तनाव की स्थिति यह पूरा मामला गाजियाबाद के देहात क्षेत्र में में भोजपुर थाना क्षेत्र के नाहल गांव का है। जिसमें दो पक्षों में आगामी प्रधानी के चुनाव को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम को एक पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। जहां दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते पथराव और मारपीट हो गई। सूचना पर दरोगा मौके पर पहुंचे लेकिन 30 लोगों के बीच वह भी बेबस नजर आए। जिसके बाद तनाव की स्थित बन गई।
गाजियाबाद में प्रधानी के लिए दो पक्षों में संघर्ष:30 लोगों के बीच दरोगा वीडियो बनाते रहे, दोनों पक्षो ने लाठी डंडो से बोला हमला
Leave a comment