कोटा के आरकेपुरम में किराना व्यापारी से लूट VIDEO:ग्राहक बनकर आए बदमाश ने ढाई तोले की सोने की चेन तोड़ी, सीसीटीवी में हुआ कैद

Actionpunjab
3 Min Read




कोटा शहर के आरकेपुरम थाना इलाके में देर रात एक किराना व्यापारी से लूट की वारदात सामने आई है। ग्राहक बनकर आए एक बदमाश ने व्यापारी के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। घटना शनिवार रात 10 बजे की हैं पीड़ित व्यापारी पदम जैन ने आरकेपुरम थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि देर रात वह अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर आया और काजू मांगने लगा। दुकानदार जब सामान निकालने के बाद रुपए गिरने लगा, तभी बदमाश ने मौका पाकर झपट्टा मारा और उसके गले से करीब दो से ढाई तोले की सोने की चेन तोड़कर भाग निकला। व्यापारी ने बदमाश का पीछा करने की भी कोशिश की, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पहले कुछ देर तक दुकान पर खड़ा रहा और अन्य ग्राहकों के जाने का इंतजार करता रहा। जैसे ही दुकान पर व्यापारी अकेला रह गया, उसने झपट्टा मारकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग निकला। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष राखी गौतम भी देर रात मौके पर पहुंची उन्होंने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। आरके पुरम थाने के हेड कांस्टेबल रमन सिंह ने बताया कि किराना व्यापारी पदम जैन से एक बदमाश ने सामान लेने के बाद उसकी दो से ढाई तोले की सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया सूचना पर मौके पर पहुंचे हैं परिवादी से शिकायत लेकर सीसीटीवी वीडियो फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *